नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में नेपानगर और बुरहानपुर की दो सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी, मंत्रियों को दिए टैबलेट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। नए वर्ष 2026 की पहली कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल में हुई। इसमें नेपानगर और बुरहानपुर की दो सिंचाई परियोजनाओं की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही इस कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों और विभागीय सचिवों को टैबलेट दिए गए हैं। इसका इस्तेमाल ई–कैबिनेट में होगा।

कैबिनेट की बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि बुरहानपुर जिला सिंचाई में 41वां स्थान है। बुरहानपुर विधानसभा में 922 करोड़ की लागत की झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना मंजूर की गई है। जिससे 17 हजार 700 हेक्टेयर में सिंचाई की जाएगी। नेपानगर विधानसभा के लि 1676 करोड़ की लागत की सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इससे 34 हजार 100 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इससे 22 हजार 600 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

नर्मदा–क्षिप्रा बहुउद्देशीय योजना

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के तहत नर्मदा का पानी साल 2028 तक लिफ्ट करना है। इसमें 2489 करोड़ के लागत की नर्मदा—क्षिप्रा बहुउद्देशीय योजना और 1520 करोड़ की लागत की बदनावर माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन योजना को नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी को हस्तांतरित कर दी गई है। इसमें राज्य सरकार ने अब तक जो खर्च किया है, उसे कंपनी की अंश पूजी के रूप में कंवर्ट किया जाएगा। जिसमें कंपनी मेंटेनेंस समेत अन्य काम करेगी।

22 आदिवासी जिलों में सड़कों का निर्माण

ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आदिवासी न्याय महाअभियान में पीएम जन—मन योजना के तहत मप्र के ऐसे 22 जिले जहां बेगा, भारिया, सेहरिया के समाज निवासरत हैं, उन क्षेत्रों में 795 करोड़ रुपए लागत से 1039 किलो मीटर के नए रोड और 112 पुलियाओं का निर्माण किया जाएगा।

88 हजार किमी सड़कों का होगा उन्नयन

ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की वर्तमान योजना को 2026—27 से 2030—31 तक पांच साल तक निरंतरता दी गई है। इसमें 17 हजार 196 करोड़ की लागत से 20 हजार नई सड़क और 1200 पुल निर्माण होगा, जबकि 88 हजार 517 किलो मीटर मार्गों का उन्नयन किया जाएगा। इस पर 10 हजार करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च होगा।

ई-कैबिनेट एप्लीकेशन की दी जानकारी

कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों और विभागीय सचिवों को टैबलेट दिए गए हैं। इसका इस्तेमाल ई–कैबिनेट में होगा। अगली दो कैबिनेट बैठक के बाद ई कैबिनेट मीटिंग होगी। बैठक में मंत्रियों को ई–कैबिनेट एप्लीकेशन के संबंध में प्रजेंटेशन एवं प्रशिक्षण दिया गया। ई–कैबिनेट एप्लीकेशन एक आधुनिक तकनीक है। कागज रहित , सुरक्षित और गोपनीय प्रणाली है, जिससे मंत्री कभी भी कहीं भी अपनी सुविधा अनुसार कैबिनेट की कार्यसूची देख सकेंगे। ई–कैबिनेट एप्लीकेशन प्रारंभ होने से फिजिकली होने वाले फोल्डर वितरण, कागज और समय की भी बचत होगी। साथ ही ई–कैबिनेट एप्लीकेशन के माध्यम से पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन भी देखा जा सकेगा।

मोटरयान कराधान अधिनियम में संशोधन

परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम की प्रथम और द्वितीय अनुसूची में धारा 23 के अंतर्गत संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से सिंचाई, सड़क निर्माण और परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।