अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे पर भड़के योगी आदित्यनाथ, कहा-सनातन धर्म के खिलाफ ले रखी है सुपारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। दो दिन से संसद में प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर सियासत जारी है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हजारों लाशों की बात कही थी, वहीं मंगलवार को सपा प्रमुख ने लोकसभा में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा है कि दोनों ने सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी ले रखी है।

यूपी के सीएम योगी ने कहा कि दोनों नेता महाकुंभ को लेकर झूठ फैला रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी ले रखी है। यह लोग पहले दिन से चाहते थे की महाकुंभ में कोई अनहोनी हो। संसद में खड़गे जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सनातन धर्म के खिलाफ है। यह लोग सनातन के खिलाफ हैं।

सीएम योगी ने कहा कि सपा चीफ अखिलेश यादव झूठ का रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश का चरित्र सनातन विरोधी है। महाकुंभ की घटना पर शरारती तत्व झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं में सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने की होड़ लगी हुई है कि कौन कितनी ज्यादा सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी करे। संसद में जो इन्होंने बयान दिया है यह इनकी सनातन धर्म विरोधी चरित्र को दिखाता है। महाकुंभ पर इनकी गिद्ध दृष्टि लगी हुई थी।

अपनी जग हंसाई करा रहे अखिलेश

सीएम योगी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे लोग 12 बजे उठते हैं। इनके कार्यालय से जैसा वक्तव्य बना कर दिया जाता है, यह वही पढ़ते हैं। यह लीडर नहीं रीडर हैं और यह अपनी जग हंसाई कराते हैं। अभी तक प्रयागराज महाकुंभ में लगभग 38 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। सीएम योगी ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन जो घटना हुई है हम उसकी तह तक जाएंगे और जो लोग भी इसके जिम्मेदार होंगे उनको किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।