विधानसभा के मानसून सत्र से पहले ही रार, परिसर में नारेबाजी पर प्रतिबंध से भड़की कांग्रेस, इस बार ज्यादा विधायकों ने ऑनलाइन पूछे सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का मनसून सत्र 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसके पहले ही राजनीतिक रार शुरू हो गया है। दरअसल विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी मंत्रियों को विधायकों को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें विधानसभा परिसर में नारेबाजी पर प्रतिबंध की बात कही गई है। इस आदेश के बाद कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस ने कहा कि विधायकों का मुंह नहीं सील सकती सरकार।

पत्र में विधानसभा अध्यक्ष के स्थायी आदेश 94(2) के तहत विधायकों के विधानसभा परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने 10 जुलाई को सभी विधायकों को एक परिपत्र भेजा। इस परिपत्र में विधानसभा सचिवालय की ओर से विधायकों की सुरक्षा का हवाला देते हुए व्यवस्था में सहयोग करने की अपेक्षा की है। विधानसभा परिसर और दर्शक दीर्घा में प्रवेश पत्र सीमित संख्या में जारी किए जाएंगे। विधायकों से अनुरोध है कि अपने एक निज सहायक और वाहन चालक का नाम, वाहन नंबर के साथ प्रवेश पत्र कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें। इसमें कहा गया है कि विधायक किसी को गाड़ी में बिठाकर विधानसभा न लाएं सत्र के दौरान विधानसभा भवन में किसी गैर या बिना प्रवेश पत्र धारी व्यक्ति को अपने साथ वाहन में बिठाकर या पैदल विधानसभा परिसर और सदन की लॉबी में प्रवेश न कराएं। सभी मंत्रियों और विधायकों की ड्यूटी में तैनात अंगरक्षकों के साथ ही बडे़ हथियार धारी अंगरक्षकों का सत्रावधि में प्रवेश वर्जित रहेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

इस सत्र में विधायकों के 3377 सवाल

मानसून सत्र के लिए विधायकों ने इस बार 3377 सवाल लगाए हैं। अधिकांश विधायकों ने ऑनलाइन सवाल पूछने में रुचि दिखाई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कुल 3377 सवाल किए हैं। इसमें से 2076 सवाल ऑनलाइन किए गए हैं। ऑफलाइन सवालों की संख्या 1301 है।

नारेबाजी वाले आदेश का कटारे ने किया विरोध

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने नारेबाजी और प्रदर्शन पर रोक के आदेश पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में विधानसभा सचिवालय से एक तुगलकी आदेश आदेश जारी हुआ है, जिसमें विधायकों को विधानसभा परिसर में नारेबाजी करने और प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई है। कटारे ने कहा- या तो सरकार जवाब दे आंख से आंख मिलाकर तो हम नारे लगाना बंद कर देंगे। आप हमारे विधायकों के होंठ नहीं सिल सकते। हमें जनता ने चुनकर भेजा है। हम जनहित की आवाज पूरी ताकत के विधानसभा में उठाएंगे।

हेमंत खंडेलवाल की सीट बदलेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब हेमंत खंडेलवाल की विधानसभा में भी बैठक व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। हेमंत खंडेलवाल बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब हेमंत खंडेलवाल को विधानसभा में पहली पंक्ति में बैठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।