मध्यप्रदेश में बढ़ी स्टांप ड्यूटी, मोटरयान कराधान विधेयक भी पारित, कांग्रेस ने बताया जनविरोधी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को भारतीय स्टांप (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक 2025 तथा मोटरयान कराधान विधेयक पारित हो गए। इससे स्टांप ड्यूटी महंगी होने के साथ ही अब टैक्स चोरी पर चार गुना जुर्माना भी लगेगा। कांग्रेस ने इनका जोरदार विरोध किया है। कांग्रेस विधायकों ने इस विधेयक को आम जनता की जेब पर सीधा बोझ बताते हुए जनविरोधी करार देते हुए सदन से वॉकआउट किया।

कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आपको मर्जी करनी है प्रदेश की बात को नहीं सुनना है तो हम क्यों सुनेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट किया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में नारेबाजी कर इस विधेयक को वापस लेने की मांग की। सिंघार ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि हम टैक्स नहीं बढ़ा रहे और दूसरी तरफ से इस तरह से शुल्क बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज लेने पर कहती है कि हम विकास के लिए कर्ज ले रहे है तो फिर यह शुल्क क्यों बढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि विधेयक पारदर्शिता और सुगमता की बात तो करता है, लेकिन वास्तविकता में कागजी कार्रवाई और महंगी होगी। उन्होंने लगाया कि कमजोर वर्गों को राहत देने की बात करने वाली सरकार एफिडेविट जैसे आवश्यक दस्तावेजों को भी महंगा कर रही है।

सरकार ने कहा 11 वर्षों बाद किया संशोधन

उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधेयक का बचाव करते हुए कहा कि यह संशोधन 11 वर्षों बाद किया गया है और कुल 64 बिंदुओं में से सिर्फ 12 बिंदुओं पर शुल्क वृद्धि लागू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के लिए एफिडेविट निशुल्क रहेगा। देवड़ा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए संसाधनों की जरूरत है। टैक्स के माध्यम से ही इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होता है। स्टांप शुल्क में वृद्धि एक संतुलित कदम है।

कांग्रेस ने कहा-50 रुपए वाला स्टांप अब 200 में

कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि अब 50 रुपए वाला स्टांप 200 रुपए में मिलेगा। वहीं, अचल संपत्ति के एग्रीमेंट पर स्टांप शुल्क 1000 से 5000 कर दिया गया है। कुछ मामलों में 5000 से बढ़ाकर 10000 किया जा रहा है। इस संशोधन के लागू होने के बाद प्रदेश में क्या–क्या महंगा होगा? सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी में 100% से लेकर 400% तक की भारी–भरकम बढ़ोतरी कर दी है। यह आम जनता, छोटे व्यापारियों, किसानों और ट्रस्ट संस्थाओं पर सीधा आर्थिक बोझ है, जबकि महंगाई पहले से ही चरम पर है।

बिना परमिट वाहन पर प्रति सीट एक हजार दंड

मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मोटरयान कराधान (संशोधन) विधेयक-2025 पारित हो गया। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने यह विधेयक सदन में पेश किया। कांग्रेस ने इस विधोयक का भी विरोध किया।विधेयक में मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 की धारा 13 में संशोधन करते हुए दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब कर भुगतान में चूक करने पर 4% की दर से पेनल्टी लगेगी, लेकिन यह अधिकतम चार गुना से अधिक नहीं होगी। अन्य राज्यों के पंजीकृत वाहनों के टैक्स चोरी पर भी अब चार गुना जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं बिना परमिट या उसकी शर्तों के उल्लंघन पर 1000 प्रति सीट और मालवाहन की श्रेणी में बिना परमिट परमिट शर्त उल्लंघन की दशा में 1000 प्रति टन के हिसाब से दंड लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।