👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया
- कलेक्टर साहब प्राइवेट स्कूल तो अपना इंतजाम कर लेंगे, जरा आंगनबाड़ियों की तो हालत देखिए, जो आपके भरोसे बैठे हैं
- गोलू भिया सावन आ रहा है, लोग कह रहे हैं-भले ही सड़कें जाम कर देना, लेकिन होर्डिंग से शहर को बदरंग मत करना
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना को पुलिस ने उठाया, ड्रग नेटवर्क में नाम आने के बाद हो रही पूछताछ
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
0:00 left
भोपाल। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इंदौर देहात के पुलिस अधीक्षक का तबादला आदेश जारी कर दिया है। यहां पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ हितिका वासल के स्थान पर यांगचेन ढोलकर भूटिया को इंदौर देहात का एसपी बनाया है।
गृह विभाग से जारी आदेश में 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी और सेनानी 15वीं वाहिनी एसएएफ इंदौर यांगचेन ढोलकर भूटिया की नई पदस्थापना इंदौर देहात पुलिस अधीक्षक के रूप में की गई है। इसी के साथ 2017 बैच की आईपीएस अफसर और एसपी इंदौर देहात हितिका वासल को सेनानी 15वीं वाहिनी एसएएफ इंदौर पदस्थ किया है।
कई जिलों के एसपी और डीआईजी बदलेंगे
पुलिस विभाग के सूत्र बताते हैं कि जल्द ही एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों और डीआईजी के तबादले होंगे। इसमें से कई आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं जो डीआईजी बन चुके हैं और एसपी का काम कर रहे हैं। इनमें धार, अशोकनगर के एसी शामिल हैं, जो डीआईजी बन चुके हैं। कई आईपीएस अफसर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं या पूरा करने वाले हैं। इसलिए उन्हें भी हटाया जा सकता है। इस सूची में होशंगाबाद, सतना आदि कई जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।



