👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament Monsoon Session: आज लोकसभा में चार अहम बिल, डिलिमिटेशन समेत कई मुद्दों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने
- PM Modi Parliament Speech: मानसून सत्र के पहले दिन पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर चल पड़ा है भारत’
- Parliament Monsoon Session: सरकार को घेरेगी कांग्रेस, बैठक में तैयार हुई रणनीति, सारे विधेयकों पर होगी तकरार
- मध्यप्रदेश में बढ़ी स्टांप ड्यूटी, मोटरयान कराधान विधेयक भी पारित, कांग्रेस ने बताया जनविरोधी
- विधानसभा के मानसून सत्र में उठा आदिवासियों का मामला, नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले-जमीनें छीनीं, सीएम ने दिया जवाब-26500 पट्टे दिए
- विधानसभा के मानसूत्र सत्र के चौथे दिन भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, आज बढ़ते अपराधों और नशे के कारोबार पर सरकार को घेरा
0:00 left
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन भी कांग्रेस का विरोध जारी रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विभागीय सवाल का जवाब देने मंत्री विजय शाह पहुंचे थे। उन्हें देख कांग्रेस विधायकों ने विजय शाह इस्तीफा दो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस हो गई। हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्रवाही रोकनी पड़ी। कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में खाद की बोरी लेकर भी प्रदर्शन किया।
विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजय शाह का मामला उठाया। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है, जो पार्टी चीन की भाषा बोलती है, सेना के शौर्य पर सवाल उठाती है, वह कैसे बात कर सकती है। इस पर हंगामा मचता रहा और विधानसभा अध्यक्ष ने ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा शुरू कराई। भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने पहले ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पढ़ा।
खाद संकट को लेकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्रवाही शुरू होने से पहले परिसर में खाद संकट को लेकर प्रदर्शन किया। विधायक खाद की खाली बोरी लेकर आए थे और नारेबाजी करते रहे। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को खाद की जगह नैनो यूरिया थमा रही है। सरकार की निगरानी के बाद भी खाद ब्लैक में बेची जा रही है।
कृषि मंत्री ने कहा-खाद की कमी नहीं
कांग्रेस के खाली बोरियों वाले प्रदर्शन पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि प्रदेश में खाद्य की कोई कमी नहीं है। किसानों तक खाद्य पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद्य मिल रही है। नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी कहा कि मध्य प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। अधिक बारिश से किसानों को जो नुकसान हुआ है वहां सर्वे करवाया जाएगा और मदद की जाएगी।



