मध्यप्रदेश विधानसभा में तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा, कोई चाय की केतली लेकर पहुंचा, तो किसी ने पहनी शराब की बोतलों की माला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। कांग्रेस के कुछ विधायक जहां चाय की केतली लेकर पहुंचे, वहीं एक विधाक ने गले में शराब की बोतलों की माला पहनकर प्रदर्शन किया। एक अन्य विधायक तो मंह को कागज से बंद कर धरने पर बैठ गए।

मंगलवार को प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया था। बुध‌वार को इस पर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्षी विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस विधायकों ने हाथ में चाय की केतली और गिलास लेकर विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी केतली लेकर पहुंचे। सिंघार ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तो क्या करेगा पेट पालने के लिए? क्या मोदी जी की चाय बेचेंगे? सरकार ने दो लाख नौकरियों का वादा किया था, उसका क्या हुआ। ऐसे में युवाओं को चाय ही बेचनी पड़ेगी।

👉 यह भी पढ़ें:

इधर, बाप पार्टी से विधायक कमलेश्वर डोडियार मौन धारण की मुद्रा में दिखाई दिए। कमलेश्वर डोडियार कागज से मुंह को बंद कर मौन धारण कर बैठ गए थे। डोडियार का कहना है कि उन्हें विधानसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस विधायक महेश परमार गले में शराब की बोतलों की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे। महेश परमार ने कहा कि प्रदेश में शराब के घोटाले चल रहे हैं। हर जिले में करोड़ों के शराब घोटाले हो रहे हैं, लेकिन सरकार सो रही है। परमार ने कहा कि वित्त मंत्री बजट पेश कर रहे हैं। दूसरी तरफ राजस्व की चोरी करके शराब घोटाला हो रहा है।

अमित शाम के बयान पर भी हुआ हंगामा

विधानसभा में प्रश्न काल खत्म होने के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कल राज्यसभा में दिए गए बयान पर आपत्ति जताई और कहा कि अमित शाह माफी मांगें। उन्होंने अंबेडकर का अपमान किया है। इसका सत्ता पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में शोर शराबा होने लगा। स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने काफी देर तक समझाने की कोशिश की। नारेबाजी नहीं रुकी तो विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। 10 मिनट बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जो व्यक्ति इस सदन का सदस्य नहीं है। उसके बारे में किसी तरह का आरोप लगाना ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।