भाजपा से निष्कासित होते ही जीतू यादव पर कसा शिकंजा, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर हमला करवाने के मामले में महापौर परिषद के पूर्व सदस्य जीतू यादव पर अब शिकंजा कसता जा रहा है। भाजपा से निष्कासित होने के बादा अब पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी घटित कर दी है, जिसमें 9 सदस्य शामिल किए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि चारों ओर से राजनीतिक संरक्षण हटने के बाद अब पुलिस जीतू की गिरफ्तारी की योजना भी बना रही है।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह ही जीतू यादव ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और महापौर परिषद से इस्तीफा दिया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम लिखा यह इस्तीफा वायरल होते ही जीतू यादव के निष्कासन का पत्र वायरल होने लगा। शाम को पुलिस ने मामले की जांच के के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 4 आनंद यादव की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर दी गई है। इसमें जूनी इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त देवेंद्र ध्रुर्वे, थाना प्रभारी जूनी इंदौर अनिल गुप्ता, रावजी बाजार थाना प्रभारी आमोद सिंह राठौर, जूनी इंदौर के उपनिरीक्षक सतीष गर्ग, रावजी बाजार के उपनिरीक्षक रामकुमार रघुवंशी, जूनी इंदौर के सउनि शिवनंदन सेंगर, आरक्षक मुकेश गायकवाड़ और जोन 04 के सायबर सेल प्रभारी गौरव परमार को शामिल किया गया है। यह एसआईटी थाना जूनी इंदौर में इस मामले में दर्ज प्रकरण की त्वरित जांच करेगी।

इंदौर से भेजी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

इस मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कमेलश कालरा और जीतू यादव को नोटिस देकर जवाब मांगा था। इस जवाब के आधार पर रिपोर्ट भोपाल भेजी गई थी। सूत्र बताते हैं कि इंदौर से भेजी गई रिपोर्ट में भी जीतू यादव की गलती पाई गई थी। इसके बाद ही जीतू का निष्कासन तय हो गया था। इसकी भनक जैसे ही जीतू के आकाओं को लगी, उन्होंने तत्काल उससे इस्तीफा दिलवा दिया, लेकिन उनका यह दांव फेल हो गया। चूंकि मामला केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुका है, इसलिए प्रदेश संगठन भी अपने स्तर पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। इस प्रकरण में वायरल वीडियो और ऑडियो से भाजपा की पूरे देश में किरकिरी हो रही थी। बताया जाता है कि पुलिस को भी जीतू के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

कल निकलनेवाली जन आक्रोश यात्रा स्थगित

भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर हमले के विरोध में 12 जनवरी रविवार को इंदौर बचाओ मंंच द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली जाने वाली थी। सीएम की समझाइश और जीतू यादव के भाजपा से निष्कासन के बाद यह यात्रा स्थगित कर दी गई है।

जीतू यादव ने पत्र जारी कर खुद को निर्दोष बताया

अपने निष्कासन के बाद जीतू यादव ने एक पत्र सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें वह खुद को निर्दोष बता रहा है। इसमें उसने लिखा है कि मेरी चारित्रिक, राजनीतिक हत्या करने का षडयंत्र क्षणिक, धैर्य बनाए रखें। जीतू ने लिखा… पार्टी का फैसला सिर माथे पर… मैं फिर दोहराता हूं कि जो कुछ भी हुआ वो दुखद था पर इसमें जिस तरह से कुछ लोगों ने मेरा नाम घसीटा गया वो और भी दुखद है। मैं अनुसूचित जाति का हूं, बहुत नीचे स्तर से, जमीन से उठकर यहां तक आया हूं। पिछड़े वर्ग का झूठा सर्टिफिकेट देकर शासन, प्रशासन, संगठन और जनता को धोखा देने और उनकी आंख में धूल झोंकने वाले और अपने बच्चे के साथ हुए अभद्र व्यवहार को अपनी राजनीति का आधार बनाने वाले लोग और उनके रहनुमाओं को ये सोचकर खुश होने का हक है कि उन्होंने अपने प्रभाव से अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की चारित्रिक और राजनीतिक हत्या करने के षडयंत्र में क्षणिक सफलता प्राप्त कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।