जीतू यादव और कमलेश कालरा को भाजपा नगर अध्यक्ष ने भेजा नोटिस, शीशे की तरह साफ मामले को धुंधला करने की कोशिश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। महापौर परिषद के सदस्य जीतू यादव तथा वार्ड क्रमांक 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के बीच विवाद में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दोनों को नोटिस जारी किया है। दोनों से दो दिन में जवाब देने को कहा गया है। ताज्जुब की बात यह है कि इस मामले में शीशे की तरह सबकुछ साफ है, फिर भी इसे धुंधला दिखाने की कोशिश की जा रही है।

जीतू यादव के भेजे नोटिस में कहा गया है कि कमलेश कालरा ने शिकायत की है कि आपने उनके घर पर हमला कराया। कालरा ने कहा है कि जोन के एक कर्मचारी ने खुद को आपका रिश्तेदार बताकर दुर्व्यवहार किया गया। बाद में जोन के भवन अधिकारी द्वारा उक्त कर्मचारी की गलती मानकर मुझसे बात कराई गई। इस पर स्वाभाविक रूप से मैंने (कालरा) ने उसे डांटा। इसके बाद मेरे घर पर 50-60 गुंडों ने हमला कर दिया और परिजनों को चोट पहुंचाई। नोटिस में कहा गया है कि कालरा ने इस हमले में आपके शामिल होने क शिकायत की है। यादव को कहा गया है कि वे दो दिनों के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देकर वास्तविकता से अवगत कराएं।

इसी तरह कमलेश कालरा को भेजे नोटिस में कहा गया है कि 3 जनवरी को उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वे एक नगर निगम को कर्मचारी को धमकाते नजर आ रहे हैं। इसके कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है। कालरा से दो दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सीएम तक को सबकुछ पता

यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया में जबरदस्त छाया रहा। कमलेश कालरा के ऑडियो के बाद जीतू यादव से कमलेश कालरा की बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ। इसमें वे कालरा को धमकाते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे हमले बार-बार होंगे। एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें कालरा की मां और उनके बेटे से गुंडे बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं। यह मामला प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तथा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा तक बात पहुंची। इसके बाद जब शनिवार को सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर आए तो विधायक मालिनी गौड़ ने कमलेश कालरा और उनके परिजनों से सीएम की मुलाकात कराई। रविवार को भी सीएम इंदौर में थे, तब जीतू यादव, यादव समाज के लोगों के साथ सीएम से मिलने पहुंच गए। सीएम ने उनके सिर पर हाथ भी फेर दिया।

क्या झूठे हैं ऑडियो और वीडियो?

जब पूरा शहर और पूरी भाजपा इस ऑडियो को सुन चुकी है और वीडियो को देख चुकी है। ऐसे में संगठन सीधे कार्रवाई का कोई फैसला क्यों नहीं ले रहा? क्या जीतू यादव की ओर से मंत्री गुट या किसी और तरह का दबाव है। जब खुलेआम जीतू, कमलेश कालरा को धमकी दे रहे हैं तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? भाजपा नगर अध्यक्ष के इस नोटिस का क्या अर्थ लगाया जाए? क्या ऐसा नहीं लग रहा कि सबकुछ साफ होते हुए भी संगठन कुछ देखने की कोशिश नहीं कर रहा? अगर इस तरह के मामलों में भी लीपापोती की गई तो आगे इस तरह की घटनाओं को रोकना मुश्किल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।