दिल्ली के झुग्गी बस्ती सम्मेलन में बोले गृह मंत्री अमित शाह-पांच फरवरी को आप-दा से दिल्ली को मिलेगी मुक्ति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में दिल्ली की आप सरकार और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि मैं आज यहां आपको यह बताने आया हूं कि आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हैं। 5 फरवरी दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस है। मैं कहता हूं कि आप दिल्ली के लिए आपदा बनी है लेकिन अरविंद केजरीवाल आप के लिए आपदा बन गए हैं। क्योंकि केजरीवाल और सिसोदिया जहां भी जाते हैं, दिल्लीवासियों को शराब की बोतलें दिखती हैं।‘

गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भरी सभा में कहा कि यह मोदी गारंटी है कि एक–एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम भाजपा करेगी। हमने यह करके दिखाया है, हमने गरीब कल्याण के सारे काम 10 साल में धरातल पर किए हैं। उन्होंने कहा कि हमने साढ़े तीन करोड़ गरीबों को घर दिया। 10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गैस का सिलेंडर दिया। 6 लाख गांव में 2 करोड़ 62 लाख घरों में बिजली दी। 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाए लेकिन उन्होंने गरीबों के घर से महंगा शौचालय अपने शीशमहल में खुद के लिए बनाया। शाह ने कहा भाजपा ने झुग्गीवासियों के दर्द, असुविधा और झूठे वादों के खिलाफ गुस्से को देखा है। हमने आपकी सभी समस्याओं की एक सूची बनाई है और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तैयार हमारा घोषणापत्र आपको आपकी सभी समस्याओं से राहत दिलाएगा। बीजेपी का घोषणापत्र प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। हम जो कहते हैं वो करते हैं।

आपदा वालों ने दिल्ली को नर्क बना दिया

शाह ने कहा कि केजरीवाल आप के लिए आपदा बन गए हैं। जहां जहां केजरीवाल और सिसोदिया जाते हैं, उन्हें शराब की बोतल दिखती है। पांच फरवरी को भ्रष्टाचारी और झूठ बोलने वालों से मुक्ति चाहिए। 10 वर्षों में यह सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। कोई विकास नहीं किया। देश कहां से कहां पहुंच गया, लेकिन दिल्ली पिछड़ गई। आपदा वालों ने दिल्ली को नर्क बना दिया। इन्होंने यमुना, अन्ना, दिल्ली और पंजाब को धोखा दिया। पंजाब के लोग दिल्ली आकर बोल रहे हैं कि इनपर भरोसा नहीं करना।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।