मध्यप्रदेश में सीएम की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, शिवराज चौहान के खास मोहम्मद सुलेमान को हटाया, जनसंपर्क का पूरा जिम्मा खाड़े को

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अब अफसरों की अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। इसमें अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को भी बदला गया है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से जमे आईएएस मोहम्मद सुलेमान का विभाग भी बदल दिया गया है। वे शिवराज सिंह चौहान के खासे अधिकारी माने जाते रहे हैं। सुलेमान से स्वास्थ्य विभाग लेकर सीएम के खास माने जाने वाले संदीप यादव को सौंप दिया गया है। वहीं, संदीप यादव की जगह सुदाम खाड़े को अब जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही पूरे विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है।

संजय दुबे की जगह एसएन मिश्रा देखेंगे गृह विभाग

कृषि उत्पादन आयुक्त तथा परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे 1990 बैच के आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा को गृह विभाग का एसीएस बनाया गया है। उनके पास परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार यथावत रहेगा। उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस और संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे 1992 बैच के आईएएस अधिकारी केसी गुप्ता को लोक निर्माण विभाग का अपर मुख्य सचिव और संसदीय कार्य विभाग का प्रभार यथावत रखा है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव 1993 बैच के आईएएस अधिकारी संजय दुबे को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बनाया गया है।

अनिरुद्ध मुखर्जी को मध्यप्रदेश भवन दिल्ली भेजा

आयुष विभाग तथा लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव तथा राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी भोपाल का प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे 1993 बैच के आईएएस अनिरुद्ध मुखर्जी को मध्य प्रदेश भवन नई में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव 1994 बैच की आईएएस अधिकारी दीपाली रस्तोगी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया।

डीपी आहूजा को अतिरिक्त प्रभार

लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के प्रमुख सचिव 1996 बैच के आईएएस डीपी आहूजा को मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग, आयुष विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का प्रमुख सचिव और मत्स्य महासंघ का प्रबंध संचालक और राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त 2000 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल को राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव और राहत आयुक्त एवं पुर्वास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सुदाम खाड़े पर मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा

मुख्यमंत्री ने इस सर्जरी में डॉ. सदामा खाड़े पर बहुत ज्यादा भरोसा जताया है। 2006 बैच के आईआईएएस अधिकारी डॉ. सुदामा खाड़े को जनसंपर्क विभाग का सचिव, जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही मध्य प्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विमानन तथा जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश माध्यम के संचालक के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे 2000 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप यादव को जनसंपर्क से पूरी तरह हटा लिया गया है। अब यादव को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव, गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग का प्रमुख सचिव, प्रवासी भारतीय विभाग का प्रमुख सचिव तथा स्वास्थ्य सेवाएं का आयुक्त एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।