52 साल बाद भारत ने हॉकी में ऑस्ट्रेलिया को हराया, ओलंपिक के कड़े मुकाबले में 3-2 से दी शिकस्त

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को हरा इतिहास रच दिया। भारत ने दमदार खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 3-2 से मात दी। टीम इंडिया की ये जीत ऐतिहासिक है क्योंकि भारत ने 1972 के बाद से पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया है। टीम इंडिया ने 52 साल के इस सूखे को खत्म कर दिया। इससे पहले भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी थी। फिर अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। लेकिन बेल्जियम के हाथों भारत को 1-2 से मात खानी पड़ी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी आक्रामक हॉकी के लिए जानी जाती है। उसने इस मैच की शुरुआत भी अटैक के साथ की। शुरुआती मिनटों में ही ऑस्ट्र्रेलिया ने भारतीय घेरे में चहलकदमी करते हुए उसे दबाव में डालना चाहा। भारत भी हालांकि पीछे नहीं रहा। गुरजंत, हार्दिक और शमशेर ने ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस लाइन की कड़ी परीक्षा ली।

पहले क्वार्टर में ही दागा गोल

पहले क्वार्टर में पहली सफलता भारत के हाथ ही लगी। अभिषेक ने 12वें मिनट में भारत के लिए गोल किया। पहले ललित उपाध्याय ने ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर की परीक्षा ली जिन्होंने सेव तो कर लिया लेकिन गेंद को अच्छे से क्लियर नहीं कर पाए और इसका फायदा अभिषेक ने उठाते हुए गेंद को नेट में डाल भारत को आगे कर दिया। अगले मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे कप्तान हरमनप्रीत ने गोल में तब्दील कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया. पहले क्वार्टर का अंत भारत ने इसी स्कोर के साथ किया।

ऑस्ट्रेलिया की कोशिशें की नाकाम

दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई ने वापसी की कोशिशें कीं। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार भारत के घेरे में आने की कोशिश कर रही थी। 19वें मिनट में उसे इसका फल पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला, हालांकि ब्लैक गोवर्स गोल नहीं कर पाए। 25वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के पास फील्ड गोल करने का मौका आया जिसे मनप्रीत ने टाल दिया। यहां ऑस्ट्रेलिया को हालांकि शॉर्ट पेनल्टी कॉर्नर मिला गया और टीम खाता खोलने में सफल रही। क्रैग थॉमस ने गेंद को बिना किसी परेशानी के नेट में डाल दिया। 26वें मिनट में भारत के पास अपनी बढ़त को बढ़ाने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम की गलती से उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार हरमनप्रीत नाकाम रहे। दूसरे क्वार्टर का अंत भी भारत ने बढ़त के साथ ही किया।

टीम इंडिया ने मजबूत की बढ़त

तीसरे क्वार्टर में आते ही ऑस्ट्रेलिया ने मौका बनाया। बाएं फ्लैंक से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने गेंद को पकड़ा और भारतीय घेरे में प्रवेश किया, लेकिन श्रीजेश ने शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया। भारत ने काउंटर किया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। हरमनप्रीत पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तो तब्दील नहीं कर पाए लेकिन पेनल्टी स्ट्रोक हासिल करने में सफल रहे। इस आसान मौके को हरमनप्रीत ने नहीं गंवाया और भारत को 3-1 से आगे कर दिया।

मैच में वापसी नहीं कर सकी ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से मैच से बाहर नहीं हुई थी। आखिरी क्वार्टर में दो गोल कर वह वापसी कर सकती थी। ऐसा हुआ नहीं, बल्कि उलटा टीम इंडिया ने इस क्वार्टर में चौथा गोल कर दिया। लेकिन तकनीकी खामी के कारण टीम इंडिया का ये गोल रद्द कर दिया गया। आखिरी पांच मिनट में ऑस्ट्रेलिया पेनल्टी स्ट्रोक लेने में सफल रही और इस बार गोवर्स ने गोल करने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद टीम इंडिया ज्यादा सतर्क रही और उसने बराबरी का गोल नहीं होने दिया और जीत हासिल की।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।