मध्यप्रदेश का बजट पेश, मोहन सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज मोहन सरकार ने पूर्ण बजट पेश किया है। इसमें किसान, मजदूर, बच्चों, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों, बुजुर्गों का पूरा ख्याल रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग में 46000 जबकि पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश के हर वर्गों के लिए सौगातों का पिटारा खोला। साल 2024-25 के बजट में शिक्षा के क्षेत्र में 22 हजार 600 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य के क्षेत्र में 21 हजार 144 करोड़ रुपये, खेल के क्षेत्र में 586 करोड़ रुपये की सौगात दी गई। मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय लगातार बढ़ रही है। केंद्र से 3800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मिली है। सरकारी कर्मचारियों के भविष्य निधि भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे रिटायरमेंट बाद तत्काल भुगतान हो सकेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर में 552 बसें शुरु की जाएंगी।

बजट की 10 बड़ी बातें

शिक्षा पूर्ण बजट में शिक्षा पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत हर जिले में एक पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज खोले जाएंगे। हर जिले का एक कॉलेज पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज में बदला जा रहा है, इनमें 2000 से अधिक नए पदों पर भर्तिंयां की जाएंगी। प्रदेश में 268 सरकारी आईटीआई हैं. इस साल 22 और आईटीआई खोले जाएंगे। इनसे 5 हजार 280 सीट बढ़ेंगी.

स्वास्थ्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में 46 हज़ार से अधिक नए पदों का सृजन किया है। मंदसौर, नीमच सिवनी जिले में 3 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

बुजुर्ग- मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने एक बार फिर से वृद्धजनों को बड़ी सौगात देते हुए तीर्थ दर्शन योजना में 50 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है।

किसान पीएम फसल बीमा योजना के लिए 2000 करोड़, पशुपालकों और गौशालाओं के लिए 590 करोड़ और गौशालाओ के लिए अलग से अब 250 करोड़ की राशि इस वर्ष गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में होगा। बजट में प्राकृतिक खेती के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अटल कृषि योजना के लिए बजट में 11 हजार 65 करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के लिए 10 हजार 279 करोड़ का प्रावधान है, जबकि सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण संधारण के लिए 13 हजार 596 करोड़ और अटल कृषि ज्योति योजना के लिए 10 हॉर्सपावर ऊर्जा प्रभार में सब्सिडी के लिए 11 हजार 65 &

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के केतन अग्रवाल की उसकी मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल भेजा है। इसमें उन्होंने अपने बेटे की हत्या से टूटे परिवार का दर्द बयां करते हुए मामले में जल्द और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।