पुल टूटने का रिकॉर्ड बना रहा है बिहार, सीवान जिले में एक ही दिन में तीन पुल टूटे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार में जहां लगातार पुल टूटने का सिलसिला कायम है। वहीं, इसमें सबसे अव्वल सीवान जिला कहा जा सकता है, क्योंकि यहां आज बुधवार को अचानक एक–एक कर तीन पुल ढह गए। पुल टूटने की पहली घटना महराजगंज अनुमंडल के देवरिया गांव की है। जहां गंडक नदी पर बने पुल का अंतिम पाया जमीन में धंस गया और टूट गया।

इस पुल के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि यह 35 से 40 वर्ष पुराना पुल है। इसकी न तो मरम्मत होती है और न ही कभी देख–रेख ही होती है। उन्होंने बताया कि इस पुल को लेकर ग्रामीणों द्वारा विभाग से मरम्मत की मांग की गई थी। लेकिन यह नहीं हो सका, जिसके बाद यह हादसा हुआ। इस पुल के टूट जाने से 12 गांव के लोगों का आना–जाना प्रभावित हुआ है। लोग काफी आक्रोशित भी हैं।

वहीं, पुल टूटने की दूसरी घटना महराजगंज प्रखंड के तेवता पंचायत के नवतन और सिकंदरपुर स्थित बने पुल की है जो बीच से टूट गया। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को लगी वे वहां इकट्ठा हो गए और दोनों तरफ से बांस लगाकर रास्ते को बंद किया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इसका चौड़ीकरण किया गया था, जिसमें ज्यादा मिट्टी काट दी गई। इसलिए पाया जमीन में धंस गया, पानी के तेज बहाव को नहीं सह सका और पुल धराशायी हो गया। इससे भी दर्जनों गांव प्रभावित हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ पांच वर्ष पहले ही बनाया गया था तो इतनी जल्दी क्यों टूट गया?

इसके अलावा पुल गिरने की तीसरी घटना ने सबको झकझोर दिया है। यह पुल भी महराजगंज प्रखंड के धमही गांव में स्थित गंडक नदी पर बना हुआ था। देखते ही देखते यह पुल भी धराशायी हो गआ। एक–एक कर तीन पुल गिरने के बाद गंडक विभाग के कर्मचारी और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच कर जरूरी उपाय में जुट गए हैं। सवाल यह है कि इन घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा। जिस तेजी से एक–एक कर पुल गिर रहे हैं, अगर वक्त रहते इन पर ध्यान दिया गया होता या मरम्मत का काम कराया गया होता तो इन घटनाओं से बचा जा सकता था।

सीवान में लगातार तीन पुल गिरने से विभाग में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले पर सीवान जिलाधकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने गंडक विभाग के कर्मचारियों से बात भी की। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही नया पुल बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।