0:00
0:00 left
ओली और नेपाली कांग्रेस ने मिलाया हाथ, ख़तरे में प्रचंड की कुर्सी
नेपाल के दो राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी ने आपस में गठबंधन बना लिया है.इससे नेपाल के मौजूदा प्रधानमंत्री प्रचंड की कुर्सी ख़तरे में पड़ गई है. इससे पहले प्रचंड का साथ नेपाली कांग्रेस का मिला था लेकिन प्रचंड ने ओली से हाथ मिला लिया था और नेपाली कांग्रेस अलग हो गई थी.अब नेपाली कांग्रेस और केपी शर्मा ओली साथ आ गए हैं और प्रचंड की सरकार अल्पमत में आ गई है.

हालांकि प्रचंड ने प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ने से इनकार कर दिया है.प्रधानमंत्री प्रचंड ने पद पर बने रहने और सदन में विश्वास मत हासिल करने की बात की है. प्रचंड के इस रुख़ से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया में देरी हो सकती है. नए गठबंधन का शुरुआती नेतृत्व समझौते के अनुसार, यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली करेंगे फिर कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा सरकार का नेतृत्व करेंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल
- समुद्र में बढ़ता खतरा: सोमालियाई लुटेरों ने फिर तेल टैंकर किया अगवा
- घर की सफाई का छिपा खतरा: एंटीबैक्टीरियल उत्पाद बना रहे बैक्टीरिया को और खतरनाक
- नेपाल में सियासी तूफान: पूर्व प्रधानमंत्री ओली गिरफ्तार, हत्या मामले में जांच तेज
- विक्रमशिला सेतु पर खतरे की आहट: टूटी सुरक्षा दीवार ने बढ़ाई लोगों की चिंता
- मेरी मध्यस्थता नहीं होती तो शरीफ की जान को हो सकता था खतरा — कांग्रेस में ट्रंप का भारत-पाक पर बड़ा दावा



