0:00
0:00 left
मध्य प्रदेश: सड़क दुर्घटना में राजस्थान के 13 लोगों की मौत,
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में हुए सड़क हादसे में रविवार रात को 13 लोगों की मौत हो गई है.ये 13 लोग राजस्थान के झालावाड़ ज़िले के रहने वाले थे. ट्रैक्टर काफी तेज़ गति से जा रहा था और अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ. ट्रॉली में बाराती सवार थे, इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई और 40 का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मध्य प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने इस हादसे की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर दुख जताया है.ये हादसा राजगढ़ ज़िले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के कारण हुआ है.घायलों का इलाज राजगढ़ के ज़िला अस्पताल में चल रहा है. कुछ लोगों को भोपाल में भर्ती करवाया गया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए



