खनिज विभाग के अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त ने दर्ज किया केस, हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लोकायुक्त ने खनिज विभाग के अधिकारियों तथा कुछ अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंदौर हाईकोर्ट ने लोकायुक्त को आदेश दिए थे। एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा था कि बिना खनिज अधिकारियों की मिलीभगत से इस तरह के कृत्य नहीं हो सकते है।

इंदौर हाईकोर्ट के जस्टिस विनय रूसिया और बिनोद कुमार द्विवेदी ने खदान आवंटन में फैसला सुनाते हुए कहा कि गैर कानूनी तरीके से खदान का लीज आवंटन, नवीनीकरण और विक्रय पूर्णतः अधिकारियों के सांठगांठ के बिना संभव नहीं है। ऐसे कृत्य के लिए भ्रष्टाचार नियम के तहत अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जाए।

7 वर्ष के बच्चे को दे दी खदान

27 अगस्त 1997 को दीपक पिता किशनलाल वर्मा निवासी–जवाहर टेकरी धार रोड द्वारा कलेक्टर इंदौर को 10 वर्ष की अवधि हेतु उत्खनन पट्टा दिए जाने का आवेदन किया था। उक्त आवेदन ग्राम रावद के सर्वे कमांक 33/1/4/3 के 9 एकड़ क्षेत्र हेतु किया गया था तथा आवेदक की उम्र 18 वर्ष लेख की गई थी। शपथ पत्र में भी उम्र 18 वर्ष लेख की थी, परन्तु आधार कार्ड जो संलग्न किया है उसमें जन्म वर्ष 1990 लेख है अर्थात उस समय आवेदक दीपक पिता किशनलाल वर्मा की उम्र 7 वर्ष ही थी। इसके उपरांत भी तत्कालीन खनिज अधिकारियों ने दीपक वर्मा के नाम से उत्खनन पट्टा जारी करवा दिया।

अधिकारियों ने ध्यान ही नहीं दिया

इस खनन पट्टे को 10 वर्ष के लिए दिया गया था। वर्ष 2008 में 10 वर्ष हेतु पट्टे का नवीनीकरण कलेक्टर पत्र दिनांक 28 अप्रैल 2008 से किया गया। इस दौरान भी तत्कालीन खनिज अधिकारी/कर्मचारियों ने दस्तावेज ठीक से चैक नहीं किए तथा शपथ पत्र में आवेदक दीपक वर्मा द्वारा उम्र-19 वर्ष बताई गई जो वर्ष 1997 में आवेदन के समय 18 वर्ष बतायी थी।

दीपक वर्मा ने शमा खान को दे दिए अधिकार

दीपक वर्मा द्वारा शमा खान के पक्ष में खनिज उत्खनन के लीज अधिकार सहित गिट्टी प्लांट पर निर्मित क्वार्टर्स, मशीनरीज, जनरेटर एवं अन्य उपकरणों के क्रय-विक्रय का लेख 18 फरवरी 2017 को किया। इसके बाद दीपक वर्मा व शमा खान के बीच पॉवर ऑफ अटार्नी का स्टॉम्प पर कान्ट्रैक्ट हुआ तथा उक्त खदान से संबंधित अधिकार दीपक वर्मा ने शमा खान के पक्ष में मुख्त्यारनामा 08 अगस्त 2017 को लेख किया।

पट्‌टे की शर्तों का किया उल्लंघन

शमा खान ने 06 अप्रैल 2018 को खदान प‌ट्टे के नवीनीकरण हेतु आवेदन किया। यह आवेदन दीपक वर्मा के स्थान पर आम मुख्त्यार की हैसियत से स्वयं किया। 19 जुलाई 2018 को पट्टा स्वीकृत हो गया। यह पट्टा पूर्णतः नियम विरूद्ध शमा खान के नाम से जारी किया गया जबकि उक्त पट्‌टा अहस्तांतरर्णीय था। इस तरह पट्टे की शर्तों का उल्लघंन हुआ है। इसमें मंजूर प्राधिकारी की बिना लिखित सहमति के खनन पट्टा दूसरे व्यक्ति के नाम पर नियम विरूद्ध अंतरित किया गया है। यह खनिज अधिकारी व अन्य संबंधित कर्मचारी तथा शमा खान द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर खनन पट्टा अंतरित किया है।

घोटाले के समय रहे अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

अतः उक्त दर्शित अवधि में पदस्थ रहे माइनिंग अधिकारी जिला इंदौर एवं उनके लिपिकीय स्टाफ, लीज धारक एवं लीज विक्रयकर्ता दीपक वर्मा निवासी जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर तथा लीज क्रययकर्ता शमा खान पिता अब्दुल रहमान खान नगर पालिका के सामने सागौर जिला धार एवं अन्य के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13 (1) डी. 13 (2) एवं भादवि की धारा 120बी, 420 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।