क्या आम कार्यकर्ताओं के लिए नहीं है भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद, आखिर क्यों धन्नापतियों पर ही इंदौर संगठन लगा रहा जोर?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के इंदौर अध्यक्ष पद पर एक बार फिर आम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। संगठन भी उन नेताओं के नाम पहुंचा रहा है जो पैसे के बल पर यह पद पाने के इच्छुक हैं। आम कार्यकर्ता शायद दरी और कुर्सियां ही उठाते रह जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में भाजयुमो अध्यक्ष पद की कवायद चल रही है। संगठन ने अब तक जो नाम भेजे थे, उनमें एक भी आम कार्यकर्ता शामिल नहीं है। सारे नाम ऐसे ही हैं, जो आयोजनों, होर्डिंग तथा अन्य माध्यमों पर खुलकर पैसा उड़ा रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या आम कार्यकर्ताओं की पार्टी में कोई पूछ-परख नहीं है।

👉 यह भी पढ़ें:

विवाद के बाद फिर से नाम भेजने की तैयारी

भाजपा में चर्चा है कि इंदौर से संगठन ने तीन-चार नाम भेजे। इस पर इतना बवाल मचा कि फिर से नाम भेजने की तैयारी है। लेकिन इनमें भी अक्षत चौधरी, मयुरेश पिंगले और धीरज ठाकुर जैसे नाम ही बताए जा रहे हैं। विशेषकर अक्षत चौधरी नाम पर ज्यादा आपत्ति है। अक्षत चौधरी पार्टी के नए धन्ना सेठ माने जाते हैं और आए दिन आयोजनों पर खूब पैसे लुटा रहे हैं। चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भी कोशिश की थी, लेकिन शिकायतों के बाद इससे बाहर रहे। इन दिनों अक्षत राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खास माने जाने वाले जीतू जिराती के खेमे में शामिल हो गए हैं। बताया जाता है कि जिराती की तरफ से उन्हें भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल कराने का वादा किया गया है।

पहले इनोवा अब फॉर्च्यूनर चर्चा में

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर भाजपा में इन दिनों इनोवा कार की खूब चर्चा है। सबको पता है कि इनोवा कार किसने किसको गिफ्ट की है। इसके अलावा फॉर्च्यूनर भी बुक कर दी गई है। पद मिलने के बाद गाड़ी घर पहुंच जाएगी। सूत्र बताते हैं कि इनोवा कार की शिकायत भोपाल पहुंचने के बाद ही धीरज ठाकुर का नाम प्रदेश कार्यकारिणी से बाहर हुआ, लेकिन जिसने गाड़ी ले ली है उसकी कोशिश है इसे अध्यक्ष बना लिया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष को धोखे में रखने की कोशिश

धन्नापति सेठों का मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंच चुका है। उनके हस्तक्षेप से ही भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी से ऐसे कई नाम बाहर रहे। इसके बावजूद इंदौर का संगठन और नेता प्रदेश अध्यक्ष की आंखों में धूल झोंककर ऐसे ही नेताओं की नियुक्ति करवाना चाहता है। क्या इंदौर के नेताओं को यह नहीं दिख रहा कि वे किसका नाम आगे बढ़ा रहे हैं?

पिंगले भी धनबल दिखाने में जुटे

बताया जाता है कि इंदौर से मयूरेश पिंगले का भी नाम भेजा गया है। अब आम कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा है कि आखिर किस आधार पर पिंगले का नाम भेजा गया। पिंगले भी दूसरे दावेदारों की तरह अब धनबल दिखाने में जुट गए हैं। आम कार्यकर्ता कह रहे हैं कि वे सालों से पसीना बहा रहे हैं, नेताओं के आयोजनों में भीड़ जुटाने से लेकर उनके झंडे-बैनर लेकर घूम रहे हैं फिर उनका नाम क्यों नहीं?

झगड़े के कारण दो बार टला टेलर का दौरा

इंदौर में दावेदारों के आपसी विवादों के कारण ही भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का दौरा दो बार टल चुका है। हर दौरे में दावेदारों ने इंदौर के घटनाक्रमों को आधार बनाकर खूब शिकायतें पहुंचाईं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को हस्तक्षेप करना पड़ा। ताज्जुब तो इस बात का है कि दोनों बार दावेदारों ने लाखों रुपए होर्डिंग पर खर्च कर दिए और स्वागत की जोरदार तैयारी भी कर ली थी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।