नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में गड़बड़ियों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला गुरुवार का है, जब हवा में ही एयर इंडिया के विमान का इंजन बंद हो गया है। इसके तुरंत बाद पायलट ने रेडियो पर पैन-पैन का इमरजेंसी अलर्ट दिया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
बताया जाता है कि यह फ्लाइट AI 2812 अपने निर्धारित समय 2:05 बजे के बजाए करीब 2:15 बजे मुंबई से रवाना हुई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जाता है कि टेक-ऑफ के दौरान ही विमान से जोरदार आवाज सुनाई दी। पायलट ने तुरंत पैन-पैन कॉल जारी किया और विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। करीब 2:35 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि विमान के दूसरे इंजन में खराबी आ गई थी और वह हवा में ही बंद हो गया था। विमान में सवार सभी 47 यात्री सुरक्षित हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
उल्लेखनीय है कि पैन-पैन एक रेडियो सिग्नल है, जिसका उपयोग पायलट तब करते हैं जब विमान में कोई गंभीर लेकिन जीवन के लिए तुरंत खतरा न हो। इस सिग्नल के जरिए पायलट यह बताता है कि विमान को प्राथमिकता देते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल तुरंत सहायता दे।



