इंदौर में क्या फिर पैर पसार रहा कोरोना, दो नए मरीजों में से एक महिला की मौत ने बढ़ाई चिन्ता, डॉक्टर कह रहे पहले से थी कई बीमारियां

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर में काफी समय बाद कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इनमें से एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद चिन्ता बढ़ गई है। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित थे। सोमवार को महिला की मौत हो गई, जबकि युवक का इलाज अभी चल रहा है।

बताया जाता है कि दोनों मरीज इंदौर के ही निवासी हैं। युवक को दो–तीन दिनों से सर्दी और खांसी की शिकायत थी। पहले उसने एक अन्य अस्पताल में इलाज करवाया लेकिन जब राहत नहीं मिली, तो वह अरबिंदो अस्पताल पहुंचा, जहां कई जांचों के बाद कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। पश्चिमी क्षेत्र की निवासी 74 वर्षीय महिला जिस महिला की मौत हुई है, उसे पहले से किडनी की गंभीर बीमारी थी। उन्हें सीवियर सेप्टिक की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फ्लू पैनल जांच करवाई, जिसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गईं। हालांकि उनकी मृत्यु सोमवार को हुई, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मौत का कारण मुख्य रूप से उनकी पुरानी बीमारियां थीं?

👉 यह भी पढ़ें:

अरबिंदो अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विनोद भंडारी के अनुसार मरीजों की सर्दी–खांसी सामान्य इलाज से ठीक नहीं होती। ऐसे मामलों में विशेष फ्लू पैनल जांच की जाती है, जिसमें विभिन्न प्रकार की वायरल बीमारियों की जांच की जाती है। युवक के मामले में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई, और इसी जांच के दौरान वह कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे तुरंत अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।