जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 से ज्यादा लोगों की मौत, गृह मंत्री पहुंचे श्रीनगर, पीएम ने कहा-किसी को बख्शा नहीं जाएगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

श्रीनगर। जम्मू–कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम कस्बे में मंगलवार को एक पर्यटक रिसॉर्ट में आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस दौरान की गई गोलीबारी में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि यह हमला बायसरन घास के मैदानों के पास हुआ। एक महिला, जो इस हमले में जीवित बची उसने न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया मेरे पति के सिर में गोली लगी है और सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीमें क्षेत्र में भेजी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाजें सुनते ही सुरक्षाबलों को बायसरन क्षेत्र में भेजा गया, जो एक नॉन–मोटरेबल इलाका है। घटना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। यह हमला हुआ जब पहलगाम पर्यटकों से भरा हुआ था। जम्मू–कश्मीर के पहलगाम में फायरिंग की घटना हुई है, मौके पर पुलिस और सुरक्षा बल उपस्थित हैं।

महबूबा मुफ्ती ने की निंदा

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कायराना हरकत निंदनीय है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है और इसका विरोध किया जाना चाहिए।

ऊंची पहाड़ी से नीचे की ओर हुई गोलीबारी

सूत्रों ने बताया कि ये एक योजना के तहत किया गया हमला है और ऊंची पहाड़ी से नीचे की तरफ गोलीबारी की गई। खास बात ये है कि जम्मू–कश्मीर में कुछ इलाके हैं जहां आतंकवाद नजर नहीं आता है, उनमें पहलगाम भी है। इस बार आतंकियों ने इसे भी निशाना बनाया है। सूचना के बाद सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

पुलिस यूनिफॉर्म में थे हमलावर

शुरुआती जानकारी में इस घटना में टीआरएफ आतंकी ग्रुप के हाथ होने की आशंका है। खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, हमलावर पुलिस यूनिफॉर्म में थे और उनकी तादाद 2 से 3 थी। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ये पर्यटक राजस्थान से आए थे। ये एक टूरिस्ट इलाका है और गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में धीरे–धीरे लोग इलाके में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।