आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा केस में सरकार का एक्शन, परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को हटाया, एडीजी विवेक शर्मा को दी जिम्मेदारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त और आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद सरकार ने परिवहन विभाग में फेरबदल का फैसला लिया है। प्रदेश के परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को पद से हटा दिया गया है और उनकी सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेकर पुलिस मुख्यालय को सौंपी गई है। उनकी जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) योजना, विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सौरभ शर्मा के यहां छापे में मिली अकूत संपत्ति के बाद सरकार और परिवहन विभाग पर सवालिया निशान उठ रहे थे। सरकार ने परिवहन विभाग के चेक प्वाइंट को बंद कर दिया था, लेकिन यहां से लगातार वसूली हो रही थी। इसको लेकर कुछ वीडियो भी सामने आए थे। परिहन आयुक्त को हटाने के पीछे यही कारण माने जा रहे हैं। 1998 बैच के एडीजी विवेक शर्मा अब परिवहन विभाग में नए परिवहन आयुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी किए।

सौरभ शर्मा के केस में हर दिन नए खुलासे

उल्लेखनीय है कि सौरभ शर्मा के यहां छापे के बाद हर दिन नए खुलासे होते जा रहे हैं। सौरभ शर्मा का 11 करोड़ रुपए कैश और 52 किलो गोल्ड जब्त किया गया था। आयकर विभाग की गई इस कार्रवाई में गोल्ड और कैश का सीधा लिंक परिवहन विभाग से जुड़ा पाया गया था। आयकर विभाग की जांच में यह भी पाया गया था कि सौरभ शर्मा के विभाग से इस्तीफे के बाद भी उसे जिलों के आरटीओ हर महीने करोड़ों रुपए भेज रहे थे। यह पैसा आपस में बांटा जा रहा था। आयकर विभाग इसकी अलग से जांच कर रहा है, लेकिन इस पूरे मामले में परिवहन विभाग की लगातार बदनामी हो रही थी। माना जा रहा है कि इसे देखते हुए ही शासन ने परिवहन आयुक्त गुप्ता को हटा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।