भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए, सभी वर्गों के नेताओं ने लगाई ताकत, अगर ब्राह्मण को फिर मिला मौका तो नरोत्तम सबसे आगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस कुर्सी के लिए सभी वर्गों के दिग्गज भाजपा नेता जोर लगा रहे हैं। अगर ब्राह्मण को फिर से मौका मिला तो नरोत्तम मिश्रा सबसे आगे हैं। इनके अलावा राजेंद्र शुक्ला और अर्चना चिटनिस के नामों की चर्चा भी है। भाजपा जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा होते ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्र धर्मेन्द्र प्रधान को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। करीब आठ-दस जिलों में स्थानीय नेताओं के बीच चल रही खींचतान रोकने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि पहली सूची में लगभग आधे जिलों के अध्यक्ष तय कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जहां वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तीसरा कार्यकाल पाने के कोशिश में है, वहीं दूसरी तरफ जातिगत समीकरणों में ब्राह्मण वर्ग से नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ल और अर्चना चिटनीस पूरी ताकत लगा रहे हैं। क्षत्रिय वर्ग सेअरविंद भदौरिया के साथ बृजेंद्र प्रताप सिंह और सीमा सिंह जादौन भी कोशिश कर रहे हैं। वैश्य वर्ग से हेमंत खंडेलवाल, सिंधी समाज से भगवानदास सबनानी से लेकर दलित और आदिवासी वर्ग के नेता भी इस प्रयास में हैं कि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी उन्हें मिल जाए।

नरोत्तम मिश्रा का नाम सबसे आगे

अगर भाजपा आलाकमान फिर से ब्राम्हण को कमान सौंपता है तो इसमें सबसे आगे नरोत्तम मिश्रा का नाम है। अमित शाह की पसंद होने के कारण उनका चांस ज्यादा है। इसके बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी प्रबल दावेदार हैं। राजेंद्र शुक्ला विंध्य इलाके से आते हैं और रीवा से पांचवी बार के विधायक हैं। विंध्य से लेकर बुंदेलखंड तक उनका सीधा जुड़ाव है। ब्राह्मण वर्ग के दावेदारों में तीसरा नाम वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस का है। ब्राह्मण वर्ग के साथ महिला कोटे का दांव चला तो चिटनीस को फायदा मिल सकता है।

क्षत्रिय समाज से ये दिग्गज कर रहे कोशिश

अगर क्षत्रिय समाज से अध्यक्ष बनाया जाता है तो पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया सबसे आगे हैं। भदौरिया संगठन मंत्री रह चुके हैं। संघ में भी उनकी अच्छी पैठ है। इसके बाद पन्ना से विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का नाम आता है। इनका नाम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और वीडी शर्मा की तरफ से आगे बढ़ाया गया है। क्षत्रिय वर्ग की महिला दावेदारों में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन का नाम लिया जा रहा है।

अन्य वर्गों के दावेदारों ने भी लगाई ताकत

प्रदेश अध्यक्ष के लिए अन्य समाजों से भी दावेदार कोशिश कर रहे हैं। वैश्य समाज से बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल कोशिश कर रहे हैं। सिंधी समाज से भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक भगवानदास सबनानी दावेदारी जता रहे हैं। सबनानी प्रदेश महामंत्री भी हैं। आदिवासी वर्ग से मंडला सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नाम की चर्चा है। उनके अलावा राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह भी दावेदारों में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

गोविंदा ने कोमल रानी संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया

गोविंदा ने कोमल रानी अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया। सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव पर खुलकर बात की।

AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- सुरक्षा न मिली तो एक्टर्स मुंबई छोड़ सकते हैं

AICWA ने अमित शाह को पत्र लिखकर मुंबई में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सुरक्षा न मिलने पर कलाकार मुंबई छोड़ सकते हैं।

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा- हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने हक की लड़ाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला

नेहा बोरा ने साफ किया कि वे पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी। AISA ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया।

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।