👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
मुंबई। चीन के वायरस की भारत में एंट्री के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 1150 अंकों की गिरावट के साथ 78065 अंकों तक पहुंच गया है, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 360 अंकों की गिरावट के साथ 23,633 अंकों तक आ गया है। बैंकिंग से लेकर एनर्जी स्टॉक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी जोरदार गिरावट है।
सुबह बाजार खुलने के बाद से ही बेंगलुरु में चीन के एचएमपीवी वायरस मिलने की खबर आई। इसके बाद से शेयर बाजार में गिरावट आनी शुरू हो गई। बीएसई के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 9 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट आई है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप घटकर 440.74 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले सेशन में 449.78 लाख करोड़ रुपये रहा था। निफ्टी का मिड–कैप इंडेक्स 1103 अंक तो स्मॉल–कैप इंडेक्स 413 या 2.18 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में भी जोरदार गिरावट देखी जा रही है और निफ्टी बैंक 1.66 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा था। एफएमसीजी, एनर्जी हेल्थकेयर, एफएससीजी और ऑयल एंड गैस स्टॉक्स में भी जबरदस्त गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 4132 शेयरों में 3262 गिरावट के साथ और 743 तेजी के साथ कारोबार कर कर रहे थे।
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 133 अंकों की तेजी के साथ 79,376 के आसपास ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ 24,045 के आसपास था। इसी तरह बैंक निफ्टी हरे और लाल निशान में झूलता नजर आ रहा था। इंडेक्स 51,011 के आसपास था। निफ्टी मिडैकप में 180 अंकों की तेजी थी। रियल्टी और आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिलता दिख रहा था, लेकिन थोड़ी देर बाद बाजार सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसलता नजर आया। निफ्टी 35 अंक फिसलकर 24,000 के नीचे पहुंच गया था।



