👉 यह भी पढ़ें:
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- मध्यप्रदेश में 48 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार, आठवीं तक के बच्चों को मिलेगी सिली हुई ड्रेस
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली, सीबीआई ने कई दिनों तक की है पूछताछ
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अगले महीने से, इंदौर से होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
- Friendship Turned Fatal: बाइक विवाद से शुरू हुई कहासुनी, दोस्त की हत्या और फिर आरोपी का एनकाउंटर
0:00 left
भोपाल। मंगलवार को भोपाल के जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद पथराव शुरू हो गया और लोग तलवार और डंडे लेकर दौड़ पड़े। इस घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट हुई थी, यह विवाद उसी से जुड़ा है। आज सुबह एक पक्ष के लोग जमा हुए और घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार 2 दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में जहांगीराबाद थाने में 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, दो की तलाश की जा रही थी। आज फरार दो आरोपियों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। वीडियो में कई लोग हथियार लेकर जाते दिख रहे हैं उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में कोई गंभीर घायल नहीं है।



