दीपक जोशी के लिए मुसीबत बनी चौथी शादी, बदनामी के डर से भाजपा ने झाड़ा पल्ला, नई पत्नी ने वीडियो जारी कर उन्हें लापता बताया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम स्व.कैलाश जोशी के सुपुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की मुसीबत चौथी शादी करने से और बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा ने बदनामी होने के बाद साफ-साफ कह दिया कि दीपक जोशी की पार्टी में वापसी नहीं हुई थी। इधर, नई पत्नी पल्लवी सक्सेना ने वीडियो जारी कर अपने पति को ढूंढने की बात कही है।

दीपक जोशी की नई पत्नी कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना का एक नया वीडियो सामने आया है। गुरुवार रात को बनाए गए इस वीडियो में वे भोपाल के नेहरू नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में खड़ी हैं। वीडियो में पल्लवी कह रही हैंकिसी व्यक्ति ने ये लिखा है कि दीपक जोशी और मेरा विवाह अवैधानिक है। मैंने यहां आर्य समाज मंदिर, नेहरू नगर में आकर यहां के संस्थापक विजय आर्य जी से पूछा है तो उन्होंने मुझसे कहा कि यह एक लीगल संस्था है। आपका विवाह वैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट में हमारी संस्था इस विवाह को लेकर क्लेम करेगी। पल्लवी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने मेरे विवाह को गलत बताया है, मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। उसने मेरी अस्मिता भंग की है। बिना सोचे समझे संस्था की छवि खराब की है। मेरी और दीपक जी की शादी मेरे मातापिता, भाईभाभी और उनके परिवारजन के सामने हुई है।

👉 यह भी पढ़ें:

20 दिसंबर के बाद से पति से नहीं हुई बात

पल्लवी सक्सेना ने वीडियो में कहा है कि 20 दिसंबर के बाद से पति से बात नहीं हुई पल्लवी ने वीडियो में यह भी कहामेरी दीपक जोशी से आखिरी बातचीत 20 तारीख को श्वेता पटेल के मोबाइल से कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी। उसके बाद आज तक मेरी अपने पति दीपक जोशी से बात नहीं हो पाई है। उनका मेरे पास कोई फोन नहीं आया है। एक विधायक जी ने प्रेस से कहा है कि नम्रता जोशी ब्लैकमेलर है। वह लोगों को ब्लैकमेल करती है। उसने उनको भी बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया है। हो सकता है कि उसने हमारे पति को ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया हो। मुझे अपने पति की चिंता हो रही है कि उनकी जान सुरक्षित रहे। वे जहां भी हों, सुरक्षित हों। मैं लोगों से निवेदन करती हूं कि मेरे पति को सामने लेकर आओ।

भाजपा ने कहा-पार्टी में शामिल ही नहीं हुए

चौथी शादी के बाद दीपक जोशी को विवादों में घिरता देख भाजपा ने उनसे दूरी बना ली है। भाजपा संगठन ने कहा है कि दीपक जोशी की पार्टी में वापसी नहीं हुई है। वे प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। दीपक जोशी ने 6 मई 2023 को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने देवास जिले की खातेगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव हारने के बाद बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मंच से भाजपा में घर वापसी का ऐलान किया था। देवास के भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव और भाजपा के प्रदेश महामंत्री कार्यालय प्रभारी रहे भगवानदास सबनानी ने कहा कि दीपक की वापसी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।