👉 यह भी पढ़ें:
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- Haryana Congress में खुलकर सामने आई अंदरूनी लड़ाई, प्रदेश प्रभारी की बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसे तंज
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
0:00 left
भोपाल। अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडाणी पर रिश्वतखोरी के आरोप लगने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में चल रहे अडाणी के प्रोजेक्ट की जांच की मांग की है।
भोपाल में कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दूसरे दिन प्रेस कान्फ्रेंस में यह सवाल उठा। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को देश का सारा धन दिया जा रहा है। यह बात अब साबित होने लगी। जिस तरह से अडाणी का शेयर बढ़ा है और जनता को भ्रमित किया गया है उसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। सिंह ने कहा कि अडाणी और मोदी सरकार का चोली दमन का रिश्ता है। देश के सारे बड़े काम अडाणी को दिए जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा नेता हमेशा अडाणी का बचाव करते रहे हैं। भाजपा सरकार हम दो हमारे दो वाली नीति पर चल रही है। जिनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केस दर्ज हुए हैं वह सब नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। पटवारी ने कहा कि 2234 करोड़ की रिश्वत ऊर्जा विभाग के अफसरों को दी गई है। पटवारी ने कहा कि अडाणी पर अमेरिका में कार्रवाई हो सकती है तो उनके खिलाफ भारत में कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती।



