दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच रेवड़ी पर चर्चा करने पहुंचे केजरीवाल, सात रेवड़ियों की दी गारंटी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सबसे तेजी में आम आदमी पार्टी ही नजर आ रही है। गुरुवार को पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। अब शुक्रवार से जनता के साथ रेवड़ी पर चर्चा के लिए केजरीवाल निकल पड़े हैं। इस बार केजरीवाल ने सात रेवड़ियों का वादा किया है।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के जिला और बूथ स्तर के पदाधिकारी 65,000 मीटिंगों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचेंगे और आप सरकार की ओर से दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं यानी रेवड़ियों से जुड़े पर्चे बांटेंगे। अगली बार दिल्ली में आप की सरकार बनने पर केजरीवाल ने सात मुफ्त रेवड़ियों का वादा किया है। इनमें बिजली, पानी, शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिक में इलाज, महिलाओं के लिए बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार यह बोल चुके हैं कि केजरीवाल दिल्ली में मुफ्त की रेवड़ी बांट रहे हैं। ये बंद होनी चाहिए। दिल्ली की जनता हमें बताए कि यह मुफ्त की रेवड़ियां चाहिए या नहीं। भाजपा यहां आई तो यह सुविधाएं बंद कर देगी। देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है, लेकिन इनमें से एक में भी दिल्ली में जो हम रेवड़ी दे रहे हैं, वह नहीं मिलती। केजीरवाल ने कहा कि जब इन राज्यों में नहीं हैं तो फिर दिल्ली में भी नहीं देंगे।

पानी-बिजली और फ्री एजुकेशन

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम बिना पावर कट के मुफ्त बिजली दे रहे हैं। भाजपा को वोट दिया तो दिल्ली के अंदर भी 8 से 10 घंटे के पावर कट चालू हो जाएंगे। दिल्ली में हम सभी परिवारों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी दे रहे है, भाजपा के किसी भी राज्य में पानी मुफ्त नहीं है। इसके साथ ही केजरीवाल ने मुफ्त शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बस यात्रा आदि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर आ गई तो यह सारी सुविधाएं बंद हो जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।