कांग्रेस का मिशन 2028: पचमढ़ी में राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों से किया संवाद, वरिष्ठ नेताओं से कहा-निचले स्तर तक मजबूत करें पार्टी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पचमढ़ी पहुंचे। उन्होंने वहां जिला अध्यक्षों से संवाद किया। वरिष्ठ नेताओं से संगठन मजबूत करने पर चर्चा की। राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं से कहा कि निचले स्तर तक पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने किसानों और आम जनता से समस्याएं उठाने और पार्टी संगठन के साथ मिलकर काम करने की बात भी कही।

राहुल गांधी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल हुए। जहां उन्होंने जिला अध्यक्षों से संवाद किया। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने और मिशन 2028 के तहत सरकार बनाने का लक्ष्य देकर जुट जाने को कहा है। राहुल गांधी के साथ मीटिंग में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और अशोक सिंह मौजूद रहे।

2028 के चुनाव पर पूरा फोकस

राहुल गांधी ने सत्ता में आने के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। उन्होंने पार्टी के आगामी राजनीतिक एजेंडे और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की है। उनका फोकस 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। उन्होंने सभी से संवाद करते हुए मिशन-2028 के तहत मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। राहुल ने जिला अध्यक्षों से कहा कि पार्टी की नीतियों और जनता के मुद्दों को गांव–गांव तक पहुंचाने का काम प्राथमिकता से करना है। इस दौरान उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से संवाद करते हुए उनके सुझाव भी लिए हैं। राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो संगठन को घर–घर तक पहुंचाना है। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से कहा कि सभी को साथ लेकर चलना है, क्योंकि हम केवल मामूली अंतर से चुनाव हार रहे हैं, इसलिए सबको मिलकर लड़ना होगा, इससे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पचमढ़ी में ही करेंगे रात्रि विश्राम

राहुल गांधी शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे पचमढ़ी पहुंचे। वे हेलीपैड से सीधे होटल हाईलैंड के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी आज पचमढ़ी में ही रुकेंगे। उनका रात्रि विश्राम पहाड़ी पर बने रविशंकर भवन में होगा। राहुल गांधी रविवार सुबह 10.20 बजे हेलिकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।

एमपी आने से पहले मिड-डे मील पर किया था पोस्ट

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश आने से पहले मिड-डे मिल को लेकर एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने मध्यप्रदेश के श्योपुर के विजयपुर में बच्चों के रद्दी पर मिड–डे मील खाने वाला वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज्जत की थाली तक नसीब नहीं। राहुल गांधी ने लिखा– 20 साल से ज्यादा की भाजपा सरकार…और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई। इनका ‘विकास‘ बस छलावा है। सरकार में आने का असली राज तो ‘व्यवस्था‘ है। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन–पोषण कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।