बधाई हो सांसद जी-आप लेखक बन गए, पीएम मोदी पर किताब लिख आपने दिखा दी अपनी प्रतिभा, इंदौर की जनता को तो पता ही नहीं था

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लोकसभा चुनाव में नोटा के खिलाफ सबसे ज्यादा वोटों से जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले शंकर लालवानी के बायोडेटा में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इसके बारे में इंदौर शहर ही नहीं पूरी लोकसभा क्षेत्र की जनता को भी पता नहीं था। सांसद महोदय ने पहली बार कलम चलाई है और वह भी पीएम नरेंद्र मोदी पर। सांसद ने पीएम मोदी पर एक किताब लिख डाली है, जिसका नाम है-100 मोदी मंत्रा।

सांसद लालवानी की इस किताब का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमोचन किया। इस किताब में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को बदलने की कहानी लिखी गई है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में उनके परिवर्तनकारी दशक पर एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती यह पुस्तक उनके 2014 से 2024 के कार्यकाल को परिभाषित करने वाले 100 मुख्य मंत्रों का सार प्रस्तुत करती है। गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनने तक की मोदी की यात्रा से प्रेरणा लेते हुए, यह पुस्तक उनकी नेतृत्व शैली और नीतियों को गहराई से विश्लेषित करती है। सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी जी राष्ट्रनायक एवं युगपुरुष हैं, उनके द्वारा लिए गए फैसलों से आने वाले सैकड़ो सालों के लिए भारत सक्षम हुआ है एवं प्रगति के रास्ते पर है। यह पुस्तक भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण युग का इतिहास है।

आपको इंदौर शहर की जनता की ओर से पुन: बधाई। आपकी प्रतिभा पर इंदौर की जनता को पूरा भरोसा है, लेकिन ऐसे चौंकाने वाले कारनामे करने से पहले अपने समर्थकों पर तो भरोसा कर लिया कीजिए। आपके बारे में कहा जाता है कि आप जहां भी पैठ करना चाहते हैं, वहां घुसपैठ जरूर कर लेते हैं। अब देखिए न इंदौर शहर के कई भाजपा नेता जिस पोस्ट के लिए तरसते रह गए वह सब आपको आसानी से मिलते चले गए। आप नगर निगम में पार्षद बने तो वहां भी कई मलाईदार पदों पर रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष बन गए और तो और जिस आईडीए के लिए लोग बीसियों साल से लॉबिंग करते रहे, वहां आप दो बार अध्यक्ष बन गए। सांसदी भी आपके हाथ लग गई। दूसरी बार टिकट पर ही संकट था, लेकिन आपकी किस्मत देखिए सामने कोई प्रत्याशी ही नहीं था। नोटा के मुकाबले आपने भारत में सबसे ज्यादा वोटों से जीत का रिकॉर्ड बना लिया।

अपने को तो भरोसा नहीं होता, लेकिन लोग कहते हैं-जहां दम, वहां हम। शायद इसी रीति पर चलते हुए आपने किताब लिख डाली। लोग ही मूर्ख थे, जिन्हें अभी तक सिर्फ यही पता था कि लालवानी साहब को लोक संस्कृति से मोह है और इसीलिए हर साल लालबाग में विभिन्न सरकारी विभागों की मदद से मालवा उत्सव कराते हैं। अब इस नई प्रतिभा की जानकारी भी लग गई है तो उम्मीद करें कि अमित शाह जी या गौतम अडाणी पर भी जल्द ही किताब देखने को मिल जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।