लाडली बहनों को पैसा ट्रांसफर कर बोले सीएम यादव-इस योजना को लेकर कांग्रेस ने सिर्फ झूठ फैलाया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास जिले के पीपलरावां गांव से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1553 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि एक–दो किस्त के बाद लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी, लेकिन हम इसे लगातार चला रहे हैं। धीरे–धीरे करके 3 हजार रुपए तक आपके खाते में आने वाले हैं।

सीएम यादव ने कहा कि ये लोग सभी लोगों को गरीब रखना चाहते हैं। मोदी जी केन–बेतवा लिंक परियोजना का उद्घाटन करने आए, तब भी पप्पू के लोगों ने अड़ंगा डाला। हम किसी का बुरा नहीं करना चाहते हैं। हर हाथ काम, हर गांव पानी हो, यह हमारी सरकार का उद्घोष वाक्य है। कांग्रेस के लोग सबका बुरा करना चाहते हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि एक पप्पू और उसकी मुन्नी, चप्पू चलाए तो गाड़ी कैसे चले? गांधी का नाम लेकर उनका काम चल रहा है। गांधी का नाम तो कहां गया पता नहीं? पूरे देश में झूठ बोलकर हर जगह खेल हो रहे हैं। कांग्रेस ने भगवान राम के प्रति दुर्भावना पाल रखी है। उन्होंने कुंभ स्नान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि लगता है, कांग्रेस वाले नहाते नहीं है। उनके नसीब में भी नहीं है स्नान करना।

144 करोड़ के 53 विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों को 337 करोड़ रुपए और किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। इसी के साथ 144 करोड़ रुपए की लागत के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें 102 करोड़ रुपए के 37 कार्यों का लोकार्पण और 42 करोड़ रुपए के 16 नए कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।

अंगदान पर मिलेगा राजकीय सम्मान

सीएम मोहन यादव ने सोमवार को एम्स भोपाल में 16 दिन पहलेहार्ट ट्रांसप्लांट करवाने वाले मरीज दिनेश मालवीय से मुलाकात की। उन्होंने मरीज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि यह सफल ट्रांसप्लांट अंगदान के महत्व को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान करने वाले व्यक्तियों को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। इसके तहत, मृतक के परिवार की सहमति से उनके पार्थिव शरीर को उचित चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा और अंतिम संस्कार के समय राजकीय सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा, यदि अंगदान करने वालों के पास ‘आयुष्मान कार्ड‘ नहीं है, तो सरकार इसे बनवाने में मदद करेगी। राष्ट्रीय पर्वों पर ऐसे लोगों को सम्मानित करने का भी प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।