इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी, मुंबई में दर्ज हुई एफआईआर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो के ऑर्गनाइजर के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हो गई है। इधर, विवाद बढ़ता देख रणवीर अलाहबादिया ने माफी मांग ली है।

बॉम्बे हाईकोर्ट के एडवोकेट आशीष राय की शिकायत के बाद मुंबई के खार थाने में केस दर्ज किया गया। विवाद बढ़ने के बाद रणवीर अलाहबादिया ने कहा कि मैंने शो में जो भी कहा, बिना शर्त माफी मांगता हूं। कॉमेडी करना मेरा काम नहीं है, मुझसे गलती हो गई। मैं मेकर्स से रिक्वेस्ट करता हूं कि वीडियो का उतना विवादित हिस्सा हटा दें। मेरा कमेंट अनुचित था। फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरा जॉनर नहीं है। मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं। कई ने पूछा क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा, जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता। जो भी हुआ उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं देना चाहूंगा। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। जजमेंट में मुझसे गलती हुई। जो मैंने बोला वो कूल नहीं था। मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का असंवेदनशील हिस्सा हटा दिए जाए। इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें।

देवेंद्र फडणवीस ने भी जताई नाराजगी

अश्लील बयान देने के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अपूर्वा मखीजा ट्रोल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तो लोग यूट्यूबर्स को खरी–खोटी सुना ही रहे है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर तक ने यूट्यूबर्स को घेर लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे भी इसकी जानकारी मिली है। हालांकि मैंने उसे देखा नहीं है। मुझे पता चला है की भद्दे तरीके से चीजों को चलाया गया है, जो बिलकुल गलत है। गीतकार मनोज मुंतशिर ने एक्स पर लिखा है कि ये कॉमेडी का वो लेवल है, जिसने इंसानियत का स्तर गिरा दिया है। कोविड से ज्यादा खतरनाक वायरस हमारे मोबाइल फोन्स में आ गए है। ये पिशाच, ये ठरकी, जो हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कारों से दूर करने का संकल्प ले चुके हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।