इंदौर के विकास का दांव-पेंच समझने आए थे सीएम, राजनीतिक और जमीनी बाधाएं हटें तो तेज हो कामों की रफ्तार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सीएम डॉ.मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के अलावा भविष्य में आने वाले प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की। इसके साथ ही विभिन्न प्रोजेक्टों में आ रही बाधाएं भी समझने की कोशिश की। फिलहाल इंदौर में चल रहे विकास कार्यों में जमीनी बाधाओं के अलावा कई राजनीतिक बाधाएं भी हैं। इसमें सबसे प्रमुख मेट्रो का है, जिसे कतिपय नेता अपने हिसाब से तैयार करवाना चाहते हैं। अब सीएम के प्रभारी बनने के बाद ऐसी कई राजनीतिक और जमीनी बाधाएं आसानी से हट जाएंगी। खुद सीएम ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह तो पहली बैठक थी। इसमें चीजों को समझने की कोशिश की है। अगली बार से अलग–अलग बैठक होगी। अगली बैठक ट्रैफिक को लेकर होनी है।

इंदौर, उज्जैन, देवास बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य में इंदौर पूरे मालवा खासकर उज्जैन, इंदौर, देवास, धार का कुछ हिस्सा मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित होगा। यह प्रधानमंत्री की अमृत काल की 2047 की कल्पना है। सीएम ने काह कि मेट्रोपॉलिटन सिटी को लेकर चार महानगरों की मोटे तौर पर ऑउट लाइन बनाई गई है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट में सबसे अच्छी स्थिति इंदौर, उज्जैन की आई है।

सिंहस्थ से पहले इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो

जब पत्रकारों ने उनसे मेट्रो के काम को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के पहले इंदौर–उज्जैन में मेट्रो का काम पूरा हो जाएगा। सीएम ने कहा कि वे तो वंदे मेट्रो की कल्पना कर रहे हैं। अभी जिस मेट्रो पर काम चल रहा है उसकी रफ्तार 80 किलोमीटर है, जबकि वंदे मेट्रो 160 के रफ्तार से चलेगी।

कठिनाइयों को समझकर निकालेंगे समाधान

सीएम यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस बैठक में विकास को लेकर कई बिंदुओं पर बात करने के साथ सुझाव भी लिए। सीएम ने कहा कि भविष्य में विस्तार की जो योजना है उसमें रेल मार्ग, सड़क मार्ग, हवाई मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्र पर विशेष ध्यान रहेगा। अभी इंदौर में विकास के जो काम चल रहे हैं, उनकी गति बढ़ेगी। कठिनाइयों को समझकर उनका समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर में यह पहली बैठक है। कुछ निर्देश भी दिए हैं। अगली बार अलग–अलग विषयों को लेकर बैठक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कैबिनेट बैठक : सहकारी समितियों के चुनाव एक साल टले, 2027 युवा वर्ष घोषित, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। सहकारी समितियों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं और MPPSC परीक्षा अब साल में दो बार होगी।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 25,400 के नीचे बंद, निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में गिरावट से निफ्टी 25,400 के नीचे पहुंचा। निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा।

मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, साकेत कोर्ट ने किया जारी

मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।

पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम दोनों हैं अधूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे हैं। भारत-नेपाल वार्ता में 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की घोषणा।

गोधरा ट्रेन कांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट फैसला

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद सजा सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर निलंबित कर जमानत दी।

निर्मला सीतारमण ने गरीबी की परिभाषा बदली: घर, पानी, स्वच्छता जरूरी

गरीबी की परिभाषा में बदलाव: निर्मला सीतारमण ने कहा- अब घर, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं भी गरीबी मापने के पैमाने होंगे।

सैफ अली खान को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा

सैफ अली खान को धमकी के बाद हिंदी फिल्म सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई। फिल्म एसोसिएशन ने सरकार से कड़े सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

उज्जैन: महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों को प्रवेश की मांग

महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों के प्रवेश की मांग पर अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने मंदिर समिति को पत्र भेजा।

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में केंद्रीय मंत्री ने हिंदी को देश की प्रतिनिधि भाषा बताया। कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1040 किमी काम पूरा, विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1,040 किमी काम पूरा हो चुका है। विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा, यात्रा का समय घटेगा।