👉 यह भी पढ़ें:
- Amit Shah ने बंगाल में किया दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शिलान्यास, कहा-सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की मुहिम शुरू
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
0:00 left
सिरसा। हरियाणा में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। चौधरी देवीलाल के पोते आदित्य चौटाला इनेलो में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने हरियाणा कृषि मार्केटिंग बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया था। इनेलो ने उन्हें सिरसा के डबवाली से उम्मीदवार भी बना दिया है।
उल्लेखनीय है कि सिरसा के डबवाली से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार आदित्य देवीलाल चौटाला भाजपा की पहली सूची में अपना नाम नहीं आने से नाराज चल रहे थे। इसी कारण रविवार को वे इनेलो में शामिल हो गए। शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने इसके संकेत भी दिए थे। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आदित्य ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर अभय सिंह चौटाला ने उन्हें इनेलो का उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब आदित्य चौटाला डबवाली से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और सोमवार को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आदित्य पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पोते हैं। उनके इनेलो में शामिल होने से डबवाली सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है।
2014 में भाजपा में हुए थे शामिल
आदित्य चौटाला 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। 2019 में भाजपा सरकार ने उन्हें स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड का चेयरमैन बनाया था। इस पद से चौटाला दो दिन पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। 2019 के चुनाव में आदित्य चौटाला ने डबवाली विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग ने उन्हें हरा दिया था।



