कोलकाता। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप–मर्डर केस में चारों ओर से घिरीं ममता बनर्जी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। अब इस घटना के विरोध में टीएमसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले के विरोध में वे इस्तीफा दे रहे हैं।
सरकार ने पत्र में कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है कि मुझे लग रहा था कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठाएंगी। आपने कोई भी कदम नहीं उठाया। अब आपने जो कदम उठाया है, उसमे बहुत ज्यादा देरी ही गई है। सरकार ने अपने पत्र में पार्टी में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा है कि राज्य में पंचायत और नगर पालिकाओं में स्थानीय स्तर के पार्टी नेताओं ने बहुत संपत्ति बनाई है। इससे जनता का नुकसान हुआ है।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’
- TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट के समन बाद भी नहीं हुईं पेश
- शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा: राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, बोले- ‘विचार और व्यक्ति नहीं’
- नूडल्स की तरह कानून बनाए जा रहे हैं’: डेरेक ओ’ब्रायन का सरकार पर बड़ा हमला, संसद में बिल पास करने की रफ्तार पर उठाए सवाल
- Mahua Moitra को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, अदालत ने कहा-राजनीति में उतरने के बाद क्या आपको अंडों से डर लगता है
- ‘कॉकरोचों’ के आगे झुकी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बयान जारी कर दी जानकारी



