👉 यह भी पढ़ें:
- लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बहाने इंदौर की कर ली बात
- आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया
- कलेक्टर साहब प्राइवेट स्कूल तो अपना इंतजाम कर लेंगे, जरा आंगनबाड़ियों की तो हालत देखिए, जो आपके भरोसे बैठे हैं
- एमपी में अब टोक होम राशन संभालेगा महिला एवं बाल विकास विभाग, कैबिनेट ने लिया फैसला, अगली बैठक में यूसीसी के मसौदे पर लगेगी मुहर
- गोलू भिया सावन आ रहा है, लोग कह रहे हैं-भले ही सड़कें जाम कर देना, लेकिन होर्डिंग से शहर को बदरंग मत करना
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था
0:00 left
इंदौर। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने विजयादशमी के दिन इंदौर की पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अब इंदौर की पुलिस लाइन को माता देवी अहिल्या के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने माता अहिल्या के सनातन धर्म के लिए कराए कामों की चर्चा भी की।
सीएम यादव ने कहा देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर हमारी सरकार ने विभिन्न आयोजन शुरू किए हैं। जब आततायियों ने देश के सारे हिन्दू धर्मस्थल ध्वस्त कर दिए तो अहिल्या माता ने सनातन का ध्वज पूरे देश में फहराया। चाहे काशी विश्वनाथ मंदिर हो या रामेश्वर का मंदिर सबका जीर्णोद्धार माता अहिल्या ने कराया। उस समय यह काम आसान नहीं था। माता अहिल्या ने तमाम कष्ट झेले, लेकिन इन्हीं कष्टों में से मार्ग निकालती गईं। इसी का नतीजा का है कि पूरे देश में आज सनातन का पताका लहरा रहा है। सीएम ने कहा कि हमें महाराष्ट्र सरकार का भी आभारी होना चाहिए, जिन्होंने अहमदनगर का नाम माता अहिल्या के नाम पर रखा है। माता अहिल्या का जन्म अहमदनगर में ही हुआ था।
प्रदेश सरकार का बजट दोगुना करेंगे
सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती जा रही है। हमने भी संकल्प लिया है कि प्रदेश के बजट को दोगुना करेंगे। अभी प्रदेश का बजट साढ़े तीन लाख करोड़ का है, पांच साल में इसे 7 लाख करोड़ का कर दिया जाएगा।
पर्व और त्योहार में अंतर
सीएम ने सभी को दशहरे की शुभकमनाएं देते हुए कहा कि इस बार दशहरे का महत्व दोगुना हो गया है, क्योंकि अयोध्या में सरजू किनारे प्रभु राम विराजित हो गए हैं। सीएम ने पर्व और त्योहार के महत्व को बताते हुए कहा कि पर्व वो है जिसमें उपवास हो जाए और त्योहार वह जिसमें अच्छा खाने को मिल जाए। होली, दशहरा, दीपावली त्योहार हैं और ये अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से नहीं मनाए जाते बल्कि पंचांग के आधार पर इन्हें मनाया जाता है।



