संघ प्रमुख भागवत के बयान पर भड़की कांग्रेस, खेड़ा ने कहा-अगर यहां के अल्पसंख्यक एक होने की बात कहें तो, दिग्गी ने भी साधा निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संघ प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी के अवसर पर बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं के संदर्भ में दिए बयान पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बांग्लादेश से उन्हें अल्पसंख्यकों की बात समझ आई। अगर भारत के अल्पसंख्यक कहते हैं कि हमें एक होना है तो इन्हें लगता है कि ये क्या कह रहे हैं। संघ प्रमुख कह रहे हैं कि विश्व के हिन्दू एक हों, फिर ओवैसी अगर संसद में जय फिलिस्तीन कहते हैं तो आपत्ति क्यों होती है?

उल्लेखनीय है कि नागपुर में आयोजित विजयादशमी उत्सव में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन के संबोधन दिया था। इसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की चर्चा करते हुए कहा कि वहां के हिंदुओं को अब एकत्रित होना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से भी बांग्लादेश में हिंदुओं की मदद करने को कहा है। उनके इसी बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अगर यही बात इस देश के अल्पसंख्यक लोग कहते तो आप को समस्या हो जाती।

दिग्विजय सिंह बोले-सर्वधर्म सद्भाव की बात क्यों नहीं

दशहरे के दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर में मौजूद थे। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सर्व धर्म सद्भाव की बात है। संविधान भी यही कहता है। इसके बावजूद संघ प्रमुख मोहन भागवत या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सर्वधर्म सद्भाव की बात क्यों नहीं करते? वे सभी वर्गों को एकजुट होने की बात क्यों नहीं करते? दिग्गी ने मंत्री विजयवर्गीय के हिंदू संकट वाले बयान पर कहा कि जब मुगलों और अंग्रेजों का राज रहा तब भी हिंदू संकट में नहीं था। अब पीएम नरेंद्र मोदी के राज में हिंदू संकट में कैसे हो गया?

दिल्ली के मंत्री भारद्वाज ने भी साधा निशाना

भागवत के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी संघ पर निशाना साधा है। भारद्वाज ने कहा कि कुछ कहने से पहले हमें अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। हमारे देश की बेटियां देश के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं। हरियाणा में जाट बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। गुजरात में आप पटेल बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। महाराष्ट्र में आप मराठा बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में आप यादव बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।