सीएम यादव ने भोपाल के भाजपा कार्यालय में युवाओं से पूछा-देश कब आजाद हुआ, जवाब मिला 2014 में

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा प्रोफेशनल्स के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पूछा कि देश कब आजाद हुआ। इस पर कई लोगों ने जवाब दिया कि साल- 2014 में देश आजाद हुआ, जब मोदी प्रधानमंत्री बने। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी युवाओं को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी के देश के एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने के विजन पर शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में युवा प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स बूट कैंप के तहत भोपाल में अलग-अलग जगहों पर शनिवार-रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। सीएम यादव ने युवा प्रोफेशनल की टीम में शामिल कुछ सदस्यों से संवाद करते हुए उनके लक्ष्यों पर बात की। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने देश की आजादी से जुड़ा सवाल किया। जिसका जवाब लोगों ने 2014 दिया। सीएम डॉ. यादव ने देश की गुलामी के कारण और उसके बाद मिली आजादी का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक हम इसे नहीं जानेंगे तब तक इसका मतलब नहीं समझेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता की ताकत सुनीतियों के बल पर होती है। इन नीतियों के आधार पर ही जनता सहयोग करती है।
जनता की लड़ाई लड़ती है भाजपा
सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जनता की पार्टी है। इसलिए वह जनता की लड़ाई लड़ती है। जिस देश ने 1 हजार साल की गुलामी सही, उस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू वोट के लिए देश के नैतिक मूल्यों को किनारे रखते रहे। वहीं देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में भी बैठे और लोकार्पण में भी मौजूद रहे।
राजनीति में अच्छे लोगों की जरूरत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक लाख प्रोफेशनल्स को राजनीति से जोड़ने के विजन के अनुरूप आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स बूट कैंप भाजपा के सदस्यता अभियान का विस्तार है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अब तक मध्यप्रदेश से ही 3000 से अधिक प्रोफेशनल्स भाजपा परिवार से जुड़ चुके हैं। यह बूट कैंप इस अभियान को अगले स्तर पर ले जाने का प्रयास है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में अच्छे लोग नहीं आएंगे तो अपराधी प्रवृत्ति के लोग अपनी चलाते रहेंगे। भारत में परिवारवाद और जातिवाद सबके विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है। आजादी के बाद से जिस तरह से एक ही परिवार ने देश पर शासन किया, अगर उसे तोड़ना है तो सबको साथ जोड़ने का काम करना होगा।
इंदौर के महापौर भार्गव का हुआ जिक्र
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव का जिक्र करते हुए कहा कि वे अच्छे एडवोकेट थे और अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में काम करते हुए जज बन सकते थे। पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह भाजपा में आए और इंदौर जैसे महानगर के मेयर बने। लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसी तरह से बीजेपी ने देश के अच्छे ब्यूरोक्रेट्स और अन्य प्रोफेशनल्स को भी जोड़ने का काम किया है। आप जैसे प्रोफेशनल्स को जोड़कर भाजपा अपने ऑर्गेनाइजेशन को अपडेट करने का काम कर रही है।
भाजपा जो कहती है, वह करती है
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का गठन विपरीत हालात को लेकर हुआ। संविधान में लिखा था कि देश अविभाजित है, जबकि जम्मू कश्मीर में अलग विधान और अलग झंडा था। उन्होंने युवाओं को भाजपा की गठन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि कश्मीर को लेकर जो परिस्थिति देश में चल रही थी, उसका श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विरोध किया। इसके बाद संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। बदलाव के लिए संघर्ष भी करती है। अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास को लेकर पार्टी काम करती है।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।