👉 यह भी पढ़ें:
- लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बहाने इंदौर की कर ली बात
- एमपी में अब टोक होम राशन संभालेगा महिला एवं बाल विकास विभाग, कैबिनेट ने लिया फैसला, अगली बैठक में यूसीसी के मसौदे पर लगेगी मुहर
- Mohan Cabinet : गुजरात को 217 करोड़ रुपए देगा मध्यप्रदेश, कैबिनेट बैठक से पहले सीएम यादव ने दी जानकारी, कई फैसलों पर लगी मुहर
- अब चिट्ठी लिखने से क्यों इनकार कर रहे हो मंत्रीजी ‘दिल की बात’ ही तो है…
- मंत्री विजयवर्गीय को सताई अपनी उपेक्षा की चिन्ता, इंदौर के बहाने सीएम यादव को पत्र लिख कर साधा निशाना
- इंदौर मेट्रो का बजट 12 हजार 900 करोड़ हुआ, मोहन कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, तबादले की समय सीमा आज रात 12 बजे तक
0:00 left
भोपाल। कटनी के महिला थाने में पिछले दिनों हुए विवाद के बाद सीएम डॉ.मोहन यादव ने एसपी को हटा दिया गया था। अब सीएम ने फिर सख्त एक्सन लेते हुए डीएसपी प्रभात शुक्ला और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को हटा दिया है। सीएम ने इसकी सूचना सोशल मीडिया पर दी है।
यह कार्रवाई सीएसपी ख्याति मिश्रा और उनके तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच चल रहे विवाद के बाद की गई है। इससे पहले कटनी के एसपी अभिजीत रंजन को भी जिले से हटाया जा चुका है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब सतना स्थानांतरित हुईं सीएसपी ख्याति मिश्रा 31 मई को अपना निजी सामान लेने कटनी आईं। इस दौरान उनके पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने एसपी अभिजीत रंजन, सीएसपी प्रभात शुक्ला, कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा पर आरोप लगाए।
पत्रकारों के साथ हुई थी अभद्रता
सीएसपी ख्याति मिश्रा के परिजनों के साथ हाई प्रोफाइल घटनाक्रम मामले पर पत्रकार कवरेज के लिए महिला थाना पहुंचे थे, जहां पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ अभद्रता की थी। इसके बाद पत्रकारों ने विरोध शुरू कर दिया था। बाद अधिकारियों ने मौके पर पत्रकारों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी थी। पत्रकारों ने डीएसपी प्रभात कुमार शुक्ला और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा सहित अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाया था और आज उन्हें हटाने की मांग को लेकर सुभाष चौक में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया था। महिला थाने में पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता के मामले में सांकेतिक धरना देकर डीएसपी और महिला टीआई को हटाने की मांग की थी। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने एक्स पर डीएसपी (अजाक) प्रभात शुक्ला और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को हटाने की कार्रवाई करने की जानकारी दी है। इसमें दोनों अधिकारियों को जबलपुर रेंज के डीआईजी कार्यालय में अटैच किया गया है।



