प्रवचन की खबर फैलने के बाद अचानक इंदौर से रवाना हो गए आसाराम, अहमदाबाद जाने की चर्चा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम जमानत मिलने के बाद अचानक इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रवचन भी दिया। इसकी खबर फैलने के बाद वे अचानक इंदौर से रवाना हो गए। इसकी खबर पुलिस को भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि वे अहमदाबाद चले गए हैं।

बताया जा रहा है कि कल दोपहर ही उनका काफिला खंडवा रोड पर स्थित लिंबोदी आश्रम से निकला, परंतु आसाराम के बारे में अनुयायियों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उनके काफिले की गाड़ियाँ बेटमा टोल से गुजरते हुए देखी गईं। यह संभावना जताई जा रही है कि वह अहमदाबाद की ओर रवाना हुए। क्राइम ब्रांच इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि शनिवार दोपहर को आसाराम का काफिला निकल पड़ा थाऔर इंदौर से बाहर जाने की सूचना मिल रही है। इस पूरे मामले में पुलिस कोई जानकारी नहीं दी गई।

👉 यह भी पढ़ें:

इलाज कराने इंदौर आए थे आसाराम

आसाराम मंगलवार को इंदौर स्थित आश्रम पहुंचे थे। बुधवार को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका विस्तृत चेकअप किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अस्पताल के स्टाफ को दूर रखा गया और मोबाइल उपकरण साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

आश्रम में प्रवचन का वीडियो हुआ था वायरल

जमानत की शर्तों में अनुयायिसों से मिलने व प्रवचन की मनाही थी, फिर भी खुलकर समर्थकों से मिले और प्रवचन भी दिया। जैसे ही खबर फैली कि आसाराम इंदौर में हैं, अनुयायी बड़ी संख्या में उन्हें देखने और मिलने के लिए आश्रम पहुंचने लगे। शुक्रवार को उनके आश्रम में एक हजार से अधिक लोग प्रवचन सुनने जुटे। उनका अनुयायियों से बातचीत करने का वीडियो भी सामने आया। शनिवार दोपहर वे अपने बाउंसरों और गाड़ियों के काफिले के साथ आश्रम छोड़कर रवाना हो गए। उनके प्रस्थान के पश्चात आश्रम के दरवाजे अनुयायियों के लिए खोल दिए गए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।