0:00
0:00 left
कर्नाटक;छात्र ने मंत्री को दिखाया आईना ;भड़के मंत्री ने दे डाले कार्यवाही के आदेश
चुनाव के वक्त जनता की जी हुजूरी करने वाले नेता के पास पावर आते ही जनता के प्रति उन का व्यवहार कैसे बदल जाता है इसकी बानगी कर्नाटक में एक कार्यक्रम में देखने को मिली जहाँ एक छात्र ने कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा को आईना दिखाया तो मंत्री महोदय आप खो बैठे दरअसल एक छात्र ने उनसे कहा कि वे कन्नड़ भाषा नहीं बोल सकते बस फिर क्या था
इतना सुनते ही शिक्षा मंत्री भड़क गए और उन्होंने गुस्से में कहा कि ये कौन है? क्या मैं ऊर्दू में बात कर रहा हूं? इसके बाद शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे रिकॉर्ड करें और कार्रवाई करें। यह बहुत बेवकूफी भरी बात है। शिक्षक और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भी छात्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं चुप नहीं बैठ सकता।
दरअसल कर्नाटक सरकार ने मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग कोर्स की शुरुआत की है। इस कोर्स की मदद से 25 हजार युवा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर इंजीनियरिंग, मेडिकल कोर्स आदि में प्रवेश पा सकेंगे। इस मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग कोर्स की शुरुआत के अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस बातचीत के दौरान ही किसी छात्र ने कह दिया कि शिक्षा मंत्री को कन्नड़ नहीं आती।इसपर विवाद हो गया गौरतलब है पूर्व में मंत्री कह चुके है कि उन्हें कन्नड़ नहीं आती
👉 यह भी पढ़ें:
- सयाजी होटल पर एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने कहा-लाइसेंस सस्पेंड, सील भी करेंगे
- नगर निगम के नामांतरण घोटाले में दो कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त
- Karnataka में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, परिवहन भी प्रतिबंधित
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- दतिया उपचुनाव में हार के बाद एक्शन में भाजपा, जिले के पूरे संगठन को किया भंग, जांच के बाद कई नेता बाहर होंगे
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’



