पाकिस्तान आतंकवाद का सहारा लेना बंद कर दे तो होगी बात; राजनाथ सिंह
जम्मू कश्मीर के बनिहाल में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से रिश्तों को लेकर टिप्पणी की है.रक्षा मंत्री ने कहा है, पाकिस्तान से बातचीत करने की बात कुछ लोग करते हैं. मैं कहता हूं पाकिस्तान एक काम कर दे, आतंकवाद का सहारा लेना बंद कर दे.

👉 यह भी पढ़ें:
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
- राजनाथ सिंह का बयान ; ख्वाजा आसिफ की धमकी , बढ़ा तनाव
- पाकिस्तान पर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा-अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर सकता है पड़ोसी
उन्होंने कहा है, कौन नहीं चाहेगा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बेहतर हों, क्योंकि इस हकीकत को मैं जानता हूं जिंदगी में दोस्त बदल जाते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं बदलता है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, हम चाहते हैं बेहतर रिश्ते बनाना .. लेकिन पहले वह आतंकवाद को रोके, उसके बाद जिस स्तर पर भी बात करनी होगी वो करेंगे.



