👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- Gorakhpur Encounter: STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू को किया ढेर, कई राज्यों में हत्या के केस दर्ज
- UP STF Encounter: 1.25 लाख का इनामी लल्लन सिंह ढेर, 7 हत्याओं और SI की पिस्टल लूट का आरोपी आखिर कैसे पहुंचा मौत के मुहाने तक?
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- ED Raid Mystery: दुबई फर्जी एक्सपोर्ट केस में बड़ा एक्शन, यूपी से पंजाब तक छापे; संजीव अरोड़ा कनेक्शन पर खुलासे
- खैबर पख्तूनख्वा में खूनी हमला: पुलिस चौकी उड़ाई, कई जवानों के मारे जाने की आशंका
0:00 left
लखनऊ। पिछले कुछ समय से यूपी के बहराइच में लोग भेड़ियों के आतंक से परेशान हैं। वन विभाग ने मंगलवार सुबह एक और भेड़िये को पिंजरे में बंद किया। अब तक कुल पांच भेड़िये पकड़े जा चुके हैं। सात बच्चों समेत आठ लोगों की जान ले चुके इन भेड़ियों ने 20 से ज्यादा लोगों को घायल भी किया है। वन विभाग अभी एक और आदमखोर भेड़िये की तलाश में जुटा है।
उल्लेखनीय है कि बहराइच के महसी तहसील में इस साल मार्च महीने से ही भेड़िये का आतंक है। वह गांवों में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। जब बारिश शुरू हुई तो भेड़ियों के हमले काफी बढ़ गए। बताया जाता है कि जुलाई से अब तक भेड़ियों ने आठ लोगों को मार डाला है, जिनमें सात बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा उनके हमलों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल है। इनमें से करीब 20 लोगों को भेड़ियों ने गंभीर रूप से घायल किया है। उन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लंबे समय से प्रयास कर रही है। अब जाकर सफलता हाथ लगी है, लेकिन एक भेड़िया अब भी गायब है।



