प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज और अंजी केबल रेल पुल का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में दो ऐतिहासिक रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने भारत के पहले केबल रेल पुल अंजी पुल और दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च चिनाब ब्रिज का उद्घाटन कर देश को समर्पित किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद

इस ऐतिहासिक अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब ब्रिज पर तिरंगा लहराया और पुल का निरीक्षण किया। यह पुल न केवल इंजीनियरिंग की दृष्टि से एक अद्भुत संरचना है, बल्कि यह कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाले रेल नेटवर्क का अहम हिस्सा भी है। अंजी पुल और चिनाब ब्रिज दोनों सामरिक, आर्थिक और पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।



