श्रीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने सेना के अधिकारियों व जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह राजनाथ सिंह का पहला जम्मू–कश्मीर दौरा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर वायुसेना के जवानों से मुलाकात की थी।
राजनाथ सिंह ने पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर कहा कि हमने दुश्मन के सीने पर वार किया है। हम आगे भी ऐसा करेंगे। आज की स्थिति में मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि हम अब आतंकवाद नहीं सहेंगे। जब जैसे जरूरत होगी वैसे जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में आप सब ने देश का मान बढ़ाया है.पहलगाम में जो कुछ हुआ था उसे लेकर पूरे देश में गुस्सा था। आप लोगों ने पहलगाम हमले का बदला दिया है. आतंकियों ने हमारे लोगों का धर्म पूछकर गोली मारी थी, हमने कर्म देखकर जवाब दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
रक्षा मंत्री ने कहा कि आपने जोश भी रखा और होश भी रखा। मैं तो यहां आपके बीच एक डाकिया बनकर आया हूं और आपके लिए संदेश ये है कि हम सबको अपनी सेना पर गर्व है। सात मई को हमने जो कार्रवाई की वो आतंकवादियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई है। हमारे फैसले से ये साबित होता है कि हम सिर्फ कठोर फैसले ही नहीं लेते कार्रवाई भी करते हैं। आज पूरी पूरी दुनिया को भारत ने संदेश दिया है। हम किसी भी कीमत पर आतंकवाद नहीं सहेंगे। पाकिस्तान ने हमेशा ही भारत को धोखा दिया है। हमने दुश्मन की छाती पर वार किया है। आतंकवाद और बात साथ–साथ नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सेना हर परिस्थिति के लिए तैयार है।



