पहलगाम अटैक पर बोले गृह मंत्री अमित शाह-किसी को नहीं छोड़ेंगे, चुन-चुन कर मारेंगे, ये मोदी की सरकार है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के एक कार्यक्रम में पहलगाम अटैक को लेकर आतंकवादियों को चेतावनी दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई कायराना हमला करके सोचता है कि ये उनकी जीत है तो वो समझ लें कि चुन–चुन कर बदल लेंगे। ये नरेंद्र मोदी का भारत है। इस देश की इंच–इंच जमीन से आतंकवाद को मूल समेत उखाड़ने का हमारा संकल्प है।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उसको सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चाहे उत्तर पूर्व हो, चाहे वामपंथी उग्रवाद का क्षेत्र हो या चाहे कश्मीर पर पड़ी आतंकवाद की छाया हो हर चीज का हमने मजबूती के साथ जवाब दिया है। शाह ने कहा कि मैं आज जनता को बताना चाहता हूं कि 90 के दशक से कश्मीर में जो आतंकवाद चला रहे हैं उनके खिलाफ हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आज वे यह न समझे कि हमारे नागरिकों की जान लेकर वो ये लड़ाई जीते हैं। मैं सभी आतंक फैलाने वालों को कहना चाहता हूं कि यह लड़ाई अंत नहीं है, एक मकाम है, एक–एक व्यक्ति को चुन–चुन कर इसका जवाब दिया जाएगा।

आज पूरी दुनिया भारत के साथ

अमित शाह ने कहा कि इस लड़ाई में न केवल 140 करोड़ भारतीय बल्कि पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। दुनिया के सभी देश एक साथ आए हैं और आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के लोगों के साथ खड़े हैं। जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।अमित शाह ने आगे कहा कि मैं यह संकल्प दोहराना चाहता हूं कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जिन्होंने इसे अंजाम दिया है, उन्हें उचित सजा जरूर मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।