नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है पाकिस्तान को घर में घुस के मारेंगे, लेकिन अगर केंद्र सरकार इस बार पाकिस्तान के खिलाफ कोई एक्शन लेती है तो घर में घुस कर बैठ जाना चाहिए।
ओवैसी ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जैसा कि मीडिया में कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना चौकी छोड़कर भाग गई है तो हमें वहां बैठ जाना चाहिए। सभी अपोजिशन पार्टियां भी सरकार से कह रहे हैं कि आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि यह भारतीय संसद का संकल्प है कि पीओके हमारा है। भाजपा कहती है कि घर में घुस के मारेंगे, अगर आप (केंद्र सरकार) इस बार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, तो घर में घुस कर बैठ जाना। इससे पहले भी पहलगाम हमले को लेकर ओवैसी ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार से एक्शन लेने के लिए कहा था। उन्होंने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन ले। उनकी पार्टी सरकार के हर फैसले का समर्थन करेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमंत बिस्वा सरकार के यूसीसी बिल पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- एक ऐसा कानून थोपा जा रहा है जिसे कोई नहीं चाहता
- असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर साधा निशाना-ट्रंप से इतने डरते क्यों हो, नाम लेते ही पड़ जाते हो ठंडे
- अपने बयान पर पलटवार से भड़कीं नवनीत राणा, कहा- ओवैसी को पाकिस्तान भेज दो, वहां जाकर वह 10 नहीं, 20 बच्चे पैदा करें
- बिहार में बोले असदुद्दीन ओवैसी-सीमांचल को उसका हक मिले तो नीतीश सरकार को देंगे समर्थन
- असदुद्दीन ओवैसी का आरोप: बिहार में गुप्त रूप से लागू हो रहा है एनआरसी
- अल्जीरिया में पाकिस्तान पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला:FATF की ग्रे लिस्ट में हो वापसी
जातीय जनगणना को लेकर सरकार पर निशाना
ओवैसी ने जातिगत जनगणना कराए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर हमला बोला। ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब इस पर बात होती थी तो भाजपा के बड़े–बड़े नेता नारा देते थे–बंटेंगे तो कटेंगे। ओवैसी ने कहा कि जातीय जनगणना जरूरी है। इससे ये पता चलेगा कि कौन सी जाति कितनी विकसित हुई है।



