अल्जीरिया में पाकिस्तान पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला:FATF की ग्रे लिस्ट में हो वापसी

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

अल्जीरिया में पाकिस्तान पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला:FATF की ग्रे लिस्ट में हो वापसी

विदेश दौरे पर गए सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अल्जीरिया में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान को FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की ग्रे लिस्ट में दोबारा शामिल करने की पुरजोर मांग की

भारत-पाकिस्तान तनाव पर ताजा खबर - असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को  FATF की ग्रे लिस्ट में वापस डाला जाना चाहिए। जानिए भारत आगे क्या करने ...

आतंकवाद के समर्थन का आरोप

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान में ISIS और अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ी विचारधारा को धार्मिक मान्यता देने की कोशिश की जाती है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा इस्लाम किसी भी व्यक्ति की हत्या की अनुमति नहीं देता। लेकिन दुर्भाग्य से यही विचारधारा पाकिस्तान में फैलाई जा रही है।”

विचारधारा और पैसा आतंकवाद की दो रीढ़

ओवैसी ने ज़ोर देकर कहा कि आतंकवाद दो चीजों पर निर्भर करता है—विचारधारा और पैसा। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता, आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने 2018 का उदाहरण देते हुए कहा कि जब पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में था, तो आतंकवादियों पर कार्रवाई हुई थी।

ज़कीउर रहमान लखवी का उदाहरण

उन्होंने ज़कीउर रहमान लखवी का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान जैसे देश में वह आतंकी होने के बावजूद जेल में रहते हुए पिता बन गया। यह दर्शाता है कि वहां आतंकवादियों को खुली छूट मिली हुई है। दुनिया का कोई भी सभ्य देश ऐसे व्यक्ति को संरक्षण नहीं देगा।”

दक्षिण एशिया के लिए चेतावनी

ओवैसी ने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान जैसे देश को नियंत्रित नहीं किया गया, तो दक्षिण एशिया में हिंसा और अस्थिरता फैल सकती है। उन्होंने कहा भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। क्या आप चाहते हैं कि यह नरसंहार पूरे दक्षिण एशिया में फैल जाए? नहीं। पाकिस्तान को नियंत्रित करना वैश्विक शांति के लिए ज़रूरी है।”

भारत-अल्जीरिया रक्षा समझौता

उन्होंने यह भी बताया कि भारत और अल्जीरिया ने नवंबर 2024 में एक रक्षा समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करेगा। ओवैसी को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक-दूसरे के देश का दौरा करेंगे।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बैजयंत पांडा ने कहा, अब पाकिस्तान के परमाणु  झांसे से ब्लैकमेल नहीं होंगे - जम्मू लिंक्स न्यूज़

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा का आरोप: पाकिस्तान की आड़ में पल रहे हैं 52 ओसामा बिन लादेन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने भी पाकिस्तान को घेरा। उन्होंने कहा पाकिस्तान ने अपनी परमाणु ताकत की आड़ में आतंकवादी प्रशिक्षण, वित्तपोषण और हथियार सप्लाई का तंत्र खड़ा कर लिया है।”

उन्होंने याद दिलाया कि पाकिस्तान ओसामा बिन लादेन के मामले में वर्षों तक झूठ बोलता रहा, जब तक कि अमेरिका ने उसे मार नहीं डाला।आज वहां 52 ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी खुलेआम काम कर रहे हैं।”

पांडा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जिन आतंकियों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाए हैं, उनमें से 52 अभी भी पाकिस्तान में सक्रिय हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।