नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार को ओडिशा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कहा 31 मार्च तक देश को नक्सलवाद से मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल उन लोगों के मंसूबों को विफल कर देंगे जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक तथाकथित रेड कॉरिडोर बनाने का सपना देख रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है और अब देश लाल आतंक को समाप्त करने के करीब पहुंच गया है। कटक के मुंडाली में सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने देश से नक्सलवाद के खात्मे का दावा दोहराया। साथ ही उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा, कृषि और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों की संयुक्त रणनीति के कारण देश अब नक्सलवाद के अंत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश के कई संवेदनशील औद्योगिक प्रतिष्ठानों और बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। भुवनेश्वर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में नए आपराधिक कानूनों से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और पीड़ित–केंद्रित बनाना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’



