👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रोड शो के साथ ही सभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भुज में सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं पकिस्तान के लोगों से कहना चाहता हूं, आपकी सरकार आपके भविष्य को नष्ट कर रही है। पकिस्तान की अवाम को आगे आना होगा, सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वर्ना मेरी गोली तो है ही।
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारत ने ऐसा हमला किया कि कुछ ही घंटों में पाकिस्तानी फौज सफेद झंडा दिखाने लगी। पीएम ने कहा कि जब उनके ड्रोन आए तो पालक झपकते ही एक के बाद एक गिरने लगे। भारत ने पाकिस्तान के एयर बेस, सैनिकों के ठिकाने को तबाह कर दिया। दुनिया हैरान रह गई। पाकिस्तान कांप रहा थ। पाकिस्तान के हमले का जवाब हमने इतनी ताकत से दिया कि उनके सारे एयर स्पेस खत्म हो गए। पकिस्तान को लगा कि हम बच नहीं सकते क्योंकि भारत ने रौद्र रूप दिखा दिया है।
पीएम ने कहा कि भारत की लड़ाई सीमा पार आतंकवादियों से है और जो उसे पाल रहा है उससे हमारी दुश्मनी है। मैं पाकिस्तान के लोगों से कहना चाहता हूं क्या पाया आपने। भारत चौथी इकॉनमी बनने जा रहा है और तुम्हारा हाल क्या है? तुम्हारे आका ने ये किया? मोदी की बात कान खोल कर सुन लो आपकी सेना और सरकार आतंकवादियों को समर्थन दे रही है। पाकिस्तान की जनता को तय करना होगा की क्या ये रास्ता उनके लिए ठीक है, क्या उससे उनका भला होगा? मैं पाकिस्तान के लोगों से कहना चाहता हूं, आपकी सरकार आपके भविष्य को नष्ट कर रही है। पाकिस्तान की अवाम को आगे आना होगा, सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वर्ना मेरी गोली तो है ही।



